
दिनभर में 10 लीटर पानी पीता था शख्स, मेडिकल जांच में सामने आई डराने वाली हकीकत
AajTak
जोनाथन प्लमर नाम के एक शख्स को भयंकर प्यास लगती थी और वह दिनभर में 10 लीटर पानी पी जाता था. उसकी इस अजीब हालत का कारण डॉक्टर भी पता नहीं लगा पा रहे थे. लेकिन जब उसे इसकी असली वजह पता चली तो मानो उसकी जिंदगी ही बदल गई.
यूं तो पानी किसी भी इंसान या जीव के लिए बहुत जरूरी होता है. डॉक्टरों की मानें तो एक इंसान को एक दिन में 2 से 3 लीटर पानी पी लेना चाहिए. लेकिन सोचिए क्या कोई व्यक्ति एक दिन में 10 लीटर पानी पी सकता है? ये बिल्कुल भी आम बात नहीं है. अब इंग्लैंड के जोनाथन प्लमर अपनी इसी भयंकर प्यास से जूझ रहे थे. उन्होंने डॉक्टर को बताया कि वह हर दिन 10 लीटर पानी पी लेते हैं तो डॉक्टर हैरान रह गए.
डायबिटीज टेस्ट कराया तो...
डॉक्टरों ने मान लिया कि हो न हो जोनाथन को पक्का डायबिटीज है तभी उसे इतनी प्यास लगती है. अत्यधिक प्यास तो यही संकेत देती है. हालांकि, डॉक्टर तब परेशान हो गए जब उन्होंने टेस्ट में पाया कि 41 वर्षीय जोनाथन को तो डायबिटीज है ही नहीं.
आंख में दिखी गांठ
जोनाथन ने डेली मेल को बताया कि इसके कुछ समय बाद मैं आखों के टेस्ट के लिए एक डॉक्टर के पास गया. यहां टेस्ट में डॉक्टरों को मेरी आंख में एक गांठ दिखी. इसे एमआरआई स्कैन के लिए भेजा गया. पता चला कि मेरी पिट्यूटरी ग्लैंड के पास एक ब्रेन ट्यूमर है.
क्यों लग रही थी इतनी प्यास

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












