
दिनभर में दूसरी बार डाउन हुआ Twitter, दुनियाभर में यूजर्स को हुई दिक्कत
AajTak
Twitter आज सुबह के वक्त कुछ समय के लिए डाउन था. इस बात को स्वीकार करते हुए कंपनी ने कहा था कि वो इसे ठीक रही है. इसके बाद जैसा ही ऐसा लग रहा था कि सबकुछ ठीक चल रहा है तभी दुनियाभर के काफी सारे यूजर्स फिर से माइक्रो ट्विटर पर आ रही दिक्कतों को लेकर शिकायत कर रहे हैं.
Twitter आज सुबह के वक्त कुछ समय के लिए डाउन था. इस बात को स्वीकार करते हुए कंपनी ने कहा था कि वो इसे ठीक रही है. इसके बाद जैसा ही ऐसा लग रहा था कि सबकुछ ठीक चल रहा है तभी दुनियाभर के काफी सारे यूजर्स फिर से माइक्रो ट्विटर पर आ रही दिक्कतों को लेकर शिकायत कर रहे हैं. कुछ का फीड लोड नहीं हो रहा है तो कुछ लॉगआउट एरर की शिकायत कर रहे हैं. DownDetector के मुताबिक, ट्विटर पर डाउन होने की शिकायतें 5:18PM IST के आसपास आनी शुरू हुईं और 950 से ज्यादा यूजर्स ने सर्विस नहीं चलने को लेकर रिपोर्ट किया. इनमें से 66 प्रतिशत लोगों का कहना था कि उन्हें वेबसाइट पर दिक्कत आ रही है. वहीं, 19 प्रतिशत का कहना था कि उन्हें एंड्रॉयड ऐप में दिकक्त हो रही है. जबकि, 14 प्रतिशत यूजर्स को लॉग इन में परेशानी हुई. आपको बता दें भले ही मेन ट्विटर की मेन सर्विस में भले ही दिक्कत आ रही थी, लेकिन, यूजर्स ट्विटर की खुद की TweetDeck सर्विस को अच्छे से इस्तेमाल कर पा रहे थे. चाहे लॉग-इन या ट्वीट करना हो या लाइक और कमेंट सब ठीक चल रहा था.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












