
'दाल में कुछ काला है...', धनखड़ के इस्तीफे पर खड़गे का सवाल, विपक्ष बोला– सच सामने लाए सरकार
AajTak
कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा, भारतीय जनता पार्टी आदतन और इरादतन संविधान और संवैधानिक पदों का अपमान करती रही है. देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा इसका ताजा उदाहरण है. उन्होंने त्यागपत्र दिया है या लिया गया.
उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा दिए जाने के बाद सियासी माहौल गरम है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस पूरे घटनाक्रम के पीछे साजिश की आशंका जताई है. उन्होंने कहा, सरकार को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने (धनखड़) इस्तीफा क्यों दिया? मुझे तो 'दाल में कुछ काला' नजर आ रहा है. उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है. वे हमेशा RSS और BJP का बचाव करते थे, जितना बीजेपी खुद नहीं करती थी. वो तो बीजेपी-आरएसएस के लॉयल थे. फिर क्यों ऐसा हुआ. इसका जवाब बीजेपी दे. उनके इस्तीफे के पीछे कौन है और क्या वजह है, यह देश को जानना चाहिए.
दरअसल, राज्यसभा में कई बार ऐसे मौके आए, जब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ खड़गे का टकराव देखने को मिला.
प्रमोद तिवारी क्या बोले...
कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा, भारतीय जनता पार्टी आदतन और इरादतन संविधान और संवैधानिक पदों का अपमान करती रही है. देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा इसका ताजा उदाहरण है. उन्होंने त्यागपत्र दिया है या लिया गया... प्रधानमंत्री जी का ट्वीट ही सारी कहानी बयां कर देता है.
गहलोत ने कहा- ये BJP-RSS का खेल है...
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा, जगदीप धनखड़ का इस्तीफा RSS-BJP का खेल है. अलग-अलग कहानियां बाहर आ रही हैं. सच्चाई अगर कोई बताएगा नहीं तो कैसे पता चलेगी. धनखड़ साहब को पता होगा या मोहन भागवत को पता होगा या मोदी जी को पता होगा. ये मामूली घटना नहीं है. बिना कारण के उपराष्ट्रपति ने इस्तीफा दे दिया. स्वास्थ का कारण लगता ही नहीं है. मैं नहीं मान सकता कि स्वास्थ को लेकर इस्तीफा दिया होगा. कारण कोई और ही लगता है. वो कारण किसी दिन जरूर बाहर आएगा. आरएसएस और बीजेपी का खेल है. उन्होंने ही धनखड़ को बनाया. और अब कैसे हटे? ये रहस्य है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










