
'दादा' बिना अधूरी 'घड़ी'! अजित पवार के निधन से क्या फिर एक होगा कुनबा, NCP का नया 'सारथी' कौन?
AajTak
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन ने राज्य की राजनीति और NCP (अजित गुट) में नेतृत्व का शून्य पैदा कर दिया है. 40 विधायकों के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हैं कि कमान सुनेत्रा पवार, पार्थ या प्रफुल्ल पटेल को मिलेगी या परिवार फिर से शरद पवार के नेतृत्व में एकजुट होगा.
महाराष्ट्र की राजनीति के धुरंधर अजित पवार अब इस दुनिया में नहीं हैं. विमान हादसे ने महाराष्ट्र की सियासत के चमकते सितारे के सफर पर विराम लगा दिया. अजित पवार छह बार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने. उनके सियासी कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे महाराष्ट्र में सबसे लंबे वक्त तक उपमुख्यमंत्री रहने वाले एकमात्र नेता रहे.
अजित पवार को दादा कहा जाता था, जो उनकी मजबूत सियासी पकड़ और लोगों में सम्मान के भाव को दर्शाता है. भले ही चाचा शरद पवार से अलग हुए, लेकिन अपने दम पर एक अलग सियासी जमीन तैयार करने में कामयाब रहे. अजित पवार का फलसफा यही रहा-राजनीति में कोई स्थायी दुश्मन और स्थायी दोस्त नहीं होता.
इसमें कोई शक नहीं कि अजित पवार के निधन से महाराष्ट्र की राजनीति का समीकरण बदल जाएगा. क्या अजित पवार के नेतृत्व के बिना एनसीपी संभल सकती है? क्या अजित गुट बड़े पवार की सुनेगा या फिर अपना अलग रास्ता चुनेगा? अगर एनसीपी अलग रास्ता चुनेगी तो पार्टी की कमान कौन संभालेगा? अजित पवार के देहांत ने उनकी पार्टी को इस वक्त एक ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है, जहां ये सवाल बड़ा है कि एनसीपी अब किधर जाएगी.
पत्नी संभालेंगी कमान? चाचा शरद पवार से बगावत के बाद अजित पवार ने एनसीपी को अपनी मुट्ठी में कर लिया था. जब एनसीपी में दो फाड़ हुई तो बड़े पवार को छोड़कर ज्यादातर विधायकों को छोटे पवार ने अपने पाले में खींच लिया था. ऐसे में पार्टी के विधायक शरद पवार की तरफ लौटने की बजाय अलग रास्ता चुनते हैं तो उनका उत्तराधिकारी कौन होगा.
यह भी पढ़ें: अजित पवार के आखिरी सात मिनट की मिस्ट्री... अब तीन एंगल पर टिकी प्लेन क्रैश की जांच
क्या एनसीपी की बागडोर पत्नी सुनेत्रा संभालेंगी? क्या अजित पवार के सियासी वारिस बेटे पार्थ होंगे? क्या पार्टी के चाणक्य प्रफुल्ल पटेल संभालेंगे पार्टी? क्या दल के दूसरे कद्दावर नेता को मिलेगी कमान? अगर बात अजित पवार फैमिली की करें तो उनकी पत्नी सुनेत्रा राज्यसभा सांसद हैं. सुनेत्रा की सियासी पारी की शुरुआत साल 2024 में हुई, जब उन्होंने बारामती लोकसभा से सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ा था.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











