
'दादा जी' ने कॉलेज में लिया एडमिशन, स्टूडेंट के बीच हैं भारी पॉपुलर
AajTak
दिल्ली यूनिवर्सिटी में दादा जी के नाम से मशहूर नागेश ने उर्दू भाषा में मास्टर्स के लिए एडमिशन लिया है. नागेश की पढ़ाई को लेकर इस जज़्बे को यूनिवर्सिटी का हर छात्र प्रेरणा के रूप में देखता है. उनमें 71 साल की उम्र में भी सीखने की ललक है. आमतौर में इस उम्र में जहां लोग रिटायरमेंट के आगे की जिंदगी के बारे में सोचते हैं उस वक्त नागेश चड्डा ने पढ़ाई को अपना साथी बनाया. दिल्ली यूनिवर्सिटी में नागेश की अपनी पहचान है. कॉलेज खुलते ही जब वे पहली बार क्लास में आए तो छात्रों के लिए ये आश्चर्य से भरी बात है. देखें ये रिपोर्ट.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












