
दाऊद पर सबूतों की कमी नहीं, कराची में है ठिकाना... लेकिन PAK है कि मानता नहीं!
AajTak
दाऊद इब्राहिम को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान की बोलती बंद हो गई है. दिल्ली में हो रही इंटरपोल की बैठक में आए पाकिस्तानी अधिकारियों से जब दाऊद को लेकर सवाल किया गया, तो वो बिना जवाब दिए ही चले गए. जबकि, दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में ही है. उसके पास पाकिस्तानी पासपोर्ट है और वो कराची में रह रहा है.
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) पाकिस्तान में ही है. इसके पुख्ता सबूत भी हैं. लेकिन उसके बावजूद पाकिस्तान चुप रहता है. मानता ही नहीं है कि दाऊद उसके यहां एक आलीशान बंगले में बैठा हुआ है. अब एक बार फिर जब दाऊद की मौजूदगी के बारे में पूछा गया तो पाकिस्तान की बोलती बंद हो गई.
हुआ ये कि भारत में 25 साल बाद इंटरपोल की बैठक हो रही है. ये बैठक दिल्ली के प्रगति मैदान में हुई. इस बैठक में शामिल हुए पाकिस्तान के प्रतिनिधियों से जब आजतक ने दाऊद इब्राहिम से जुड़ा सवाल पूछा, तो वो खामोश हो गए. इस सवाल का जवाब दिए बिना ही पाकिस्तान के प्रतिनिधि वहां से चले गए.
दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई ब्लास्ट का मास्टरमाइंड है. अमेरिका ने भी उसे आतंकी घोषित कर रखा है. मुंबई ब्लास्ट के बाद दाऊद भारत से भाग गया था. वो कराची में रह रहा है. भारत ने कई बार इसके सबूत दिए हैं. पाकिस्तान ने भी एक बार दाऊद की मौजूदगी की बात मानी थी. ये अलग बात है कि एक दिन बाद ही वो अपनी बात से पलट गया था.
जब पाकिस्तान ने मानी दाऊद उसके यहां है
तारीख 22 अगस्त 2020. पाकिस्तान ने माना कि भारत का मोस्ट वॉन्टेड अपराधी कराची में रहता है. वो जिस बिल्डिंग में रहता है, उसका नाम 'व्हाइट हाउस' है.
पाकिस्तान ने माना था कि दाऊद इब्राहिम कराची में सऊदी मस्जिद के बगल में बनी व्हाइट हाउस बिल्डिंग में रहता है. उसका हाउस नंबर 37-30 स्ट्रीट है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









