
दाऊद इब्राहिम का समधी, जिसके तुतलाने का उड़ा मजाक... पाकिस्तान के लिए खेला 6 वर्ल्ड कप
AajTak
एशिया कप 2025 से पहले जावेद मियांदाद का किस्सा चर्चा में है. दाऊद इब्राहिम के समधी मियांदाद ने भारत के खिलाफ कई यादगार मैच खेले. वैसे जावेद मियांदाद को लेकर सुनील गावस्कर ने उनके तुतलाने का मजेदार वाकया कपिल शर्मा के शो में साझा किया था. मियांदाद ने पाकिस्तान के लिए 124 टेस्ट, 233 वनडे खेले और 6 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया.
एशिया कप 2025 का आगाज हो गया है. 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का मैच होना है. इस महामुकाबले से पहले एक बार फिर दोनों देशों के बीच हुए मुकाबलों के कई किस्से तरोताजा होने लगे हैं. आज आपको ऐसे शख्स का किस्सा सुनाएंगे जो भारत के मोस्ट वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम का समधी है और भारत के साथ उसके कई यादगार किस्से जुड़े हैं. दरअसल, हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी जावेद मियांदाद की, जो पाकिस्तान के महान बल्लेबाजों में शुमार रहे हैं...
दाऊद के समधी हैं जावेद मियांदाद
जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद का निकाह दाऊद इब्राहिम की बेटी महरुख से हुआ है. इस रिश्ते के बाद जावेद मियांदाद का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वो दाऊद की तारीफ करते हुए कह रहे थे कि दाऊद के साथ रिश्ता जुड़ना उनके लिए सम्मान की बात है.
यह भी पढ़ें: भारत-पाक मैच को बैन करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, 14 सितंबर को एशिया कप में होनी है भिड़ंत
गावस्कर ने सुनाया था मियांदाद का मजेदार किस्सा...
कुछ साल पहले सुनील गावस्कर ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में एक मजेदार किस्सा सुनाया था. गावस्कर ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच एक मैच चल रहा था. इस मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज जावेद मियांदाद बल्लेबाजी कर रहे थे. गावस्कर ने बताया कि जब भी दिलीप दोषी गेंदबाजी के लिए आते, जावेद उनसे तुतलाते हुए पूछते की 'ऐ दिलीप तेला लूम नंबर क्या है' (ऐ दिलीप तेरा रूम नंबर क्या है). ऐसा काफी देर तक चलता रहा. यह सब देख स्लिप में खड़े गावस्कर भी हैरान थे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












