
दही के बाद अब CRPF भर्ती परीक्षा पर बवाल, तमिल भाषा में पेपर नहीं कराने पर स्टालिन ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी
AajTak
सीएम स्टालिन ने सीआरपीएफ में भर्ती के लिए डिजिटली परीक्षा में तमिल को शामिल नहीं करने पर विरोध जताया. गृह मंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने इस कदम को तमिलनाडु की जनता के साथ घोर भेदभाव बताया. इस पत्र में स्टालिन ने कहा कि परीक्षा में केवल अंग्रेजी और हिंदी को अनिवार्य करना एकतरफा है.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन हिंदी भाषा को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. स्टालिन का आरोप है कि केंद्र तमिलनाडु की जनता पर हिंदी भाषा थोप रहा है. पहले उन्होंने दही के पाउच पर दही लिखने को लेकर FSSAI पर निशाना साधा था और अब अर्द्धसैनिक बलों की भर्ती परीक्षा का माध्यम तमिल नहीं होने पर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है.
सीएम स्टालिन ने सीआरपीएफ में भर्ती के लिए डिजिटली परीक्षा में तमिल को शामिल नहीं करने पर विरोध जताया. गृह मंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने इस कदम को तमिलनाडु की जनता के साथ घोर भेदभाव बताया. इस पत्र में स्टालिन ने कहा कि परीक्षा में केवल अंग्रेजी और हिंदी को अनिवार्य करना एकतरफा है.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का ये फैसला तमिलनाडु के उम्मीदवार को परीक्षा देने से रोकता है और इससे उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन होता है. अपने पत्र में उन्होंने कहा कि परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी में लिखी जा सकती है, जिससे तमिलनाडु के अभ्यर्थी अपने "मूल राज्य" में अपनी मातृभाषा में परीक्षा देने में असमर्थ हैं.
तमिलनाडु से होनी हैं 579 भर्ती
रविवार को तमिलनाडु सरकार की एक विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में 9,212 रिक्तियों में से 579 को तमिलनाडु से भरा जाना है, जिसके लिए परीक्षा 12 केंद्रों पर आयोजित की जानी है. इसके अलावा 100 में 25 अंक हिंदी में बुनियादी समझ के लिए रखे गए हैं, जिसका फायदा हिंदी भाषी उम्मीदवारों को मिलेगा.
स्टालिन ने आदेश को बताया भेदभावपूर्ण

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










