
दहिसर में चुनाव प्रचार के दौरान हिंसा, महिला से छेड़छाड़ का आरोप, 12 शिवसैनिकों पर केस
AajTak
दहिसर में नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान हिंसा का वीडियो सामने आया है. महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में 12 शिवसैनिकों पर मामला दर्ज किया गया है. घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. चुनाव आयोग और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं.
मुंबई के दहिसर इलाके में नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है. एमएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक एक स्थित विट्ठलवाड़ी सोसायटी के पास यह घटना हुई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
वायरल वीडियो में कथित तौर पर शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट की उम्मीदवार रेखा राम यादव के समर्थक एक युवक के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. आरोप है कि इस दौरान एक महिला के साथ जबरन छेड़छाड़ की गई. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि झंडे के डंडों से युवकों को पीटा गया और लात घूंसों से बेरहमी से मारपीट की गई.
महिला के साथ जबरन छेड़छाड़ की
मामले को गंभीरता से लेते हुए एमएचबी पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत 12 शिवसैनिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और इसमें शामिल सभी आरोपियों की भूमिका की बारीकी से पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. शिवसेना उद्धव गुट के मनपा चुनाव प्रभारी विनोद घोसालकर ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र के लिए खतरा हैं.
12 शिवसैनिकों के खिलाफ मामला दर्ज

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









