
दहशत में घाटी, आतंकियों ने 10 महीने में बिहार के 7 लोगों की गोली मारकर हत्या की
AajTak
कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग्स की वजह से सरकारी कर्मचारी, प्रवासी मजदूर दहशत में देखे जा रहे हैं. आतंकी यहां टीवी आर्टिस्ट, बैंक मैनेजर को भी निशाना बना रहे हैं. पिछले महीनों में लगातार घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी थी. टारगेट किलिंग की लगातार घटनाएं सामने आने के बाद वहां से पलायन भी शुरू हो गया था.
घाटी में गैर कश्मीरियों की हत्याओं का सिलसिला नहीं थम रहा है. शुक्रवार तड़के बांदीपोरा में एक और बिहार के शख्स की गोली मारकर हत्या दी गई है. कश्मीर में टारगेट किलिंग्स की घटनाओं की वजह से सरकारी कर्मचारी, प्रवासी मजदूर दहशत में देखे जा रहे हैं. आतंकी यहां लगातार गैर कश्मीरियों को निशाना बना रहे हैं. खासतौर पर यहां बिहार के रहने वाले मजदूरों की हत्याओं ने टेंशन और बढ़ा दी है. पिछले 10 महीने में आतंकियों ने बिहार के 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है.
हाल ही में इन गैर कश्मीरियों की हत्या...
12 अगस्त 2022: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों ने एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना बांदीपोरा की अजस तहसील के सदुनारा गांव की है. मरने वाले की पहचान मोहम्मद जलील के पुत्र मोहम्मद अमरेज और बिहार निवासी के रूप में हुई है.
4 अगस्त, 2022: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में एक आतंकवादी हमले में एक गैर कश्मीरी मजदूर की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे. पुलवामा के गदूरा इलाके में आतंकवादियों ने मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका था. मरने वाले की पहचान बिहार के सकवा परसा निवासी मुहम्मद मुमताज के रूप में हुई है थी.
2 जून, 2022: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकवादियों ने प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके अलावा, एक अन्य घायल हो गया था. मरने वाला मजदूर दिलखुश कुमार (17 साल) बिहार का रहने वाला था. दिलखुश बडगाम जिले के चदूरा गांव में एक ईंट भट्ठे पर काम करता था.
2 जून, 2022: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने राजस्थान के एक बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना इलाकाही देहाती बैंक शाखा की थी. बैंक मैनेजर विजय कुमार सुबह ड्यूटी पर पहुंचे थे, तभी आतंकी आए और सीधे फायरिंग कर दी.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










