
दहलीज पर त्योहार... सोना 74000 के पार, जानिए कितनी और बढ़ सकती है कीमत
AajTak
Gold Rate: सोने के दाम एक महीने के भीतर 4.2 फीसदी प्रति ग्राम बढ़ा है, जिसके बाद ये 74 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार हो गया है. वहीं आयात शुल्क घटने से विदेश से सोना मंगाना आसान हो गया है.
इस बार के फेस्टिव सीजन (Festive Season) में गोल्ड (Gold) की डिमांड नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है. खास बात है कि बजट में इम्पोर्ट ड्यूटी (Import Duty) कम होने के बाद दाम जितना घटा था, अब वो उससे भी ज्यादा बढ़ चुका है. इसके बावजूद जानकारों का मानना है कि त्योहारी सीजन में सोने की मांग रिकॉर्ड बनाएगी.
दरअसल, देश में सोने के दाम एक महीने में 4.2 फीसदी प्रति ग्राम बढ़े हैं, जिसके बाद ये 74 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार हो गया है. आयात शुल्क घटने से विदेश से सोना मंगाना आसान हो गया है. अनुमान है कि इस बार त्योहारी सीजन में सोने की मांग 30 फीसदी बढ़ सकती है.
गोल्ड आयात में जोरदार इजाफा
बजट में गोल्ड पर इम्पोर्ट ड्यूटी कम होने के बाद अगस्त में भारत का सोने का आयात तीन गुना से ज्यादा बढ़ा. वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से आयात में आई इस तेजी को समझें तो अगस्त में मासिक आधार पर आयात 84 हजार 453 करोड़ रुपये रहा. जबकि जुलाई में 26 हजार 276 करोड़ रुपये के गोल्ड का देश में आयात किया गया था.
इस तेजी की बड़ी वजह त्योहारी सीजन की संभावित मांग है. इसके बाद दिसंबर तक देश में होने वाली 42 लाख शादियां भी सोने की मांग को बढ़ाने का काम करेंगे. कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के मुताबिक इन शादियों में करीब साढ़े 5 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे.
इस खर्च का सबसे ज्यादा हिस्सा जिन 3 प्रमुख सेक्टर्स के नाम रहेगा, उनमें गोल्ड ज्वेलरी भी शामिल है. जानकारों के मुताबिक अमेरिकी फेड की ब्याज दरों में आधा फीसदी कटौती के फैसले से डॉलर कमजोर हुआ है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












