
दस लग्जरी कारें..आलीशान बंगला, 1322 करोड़ की लॉटरी जीतने वाली महिला की ऐसी है लाइफ
AajTak
गिलियन बेफोर्ड ने लॉटरी के एक टिकट से 1322 करोड़ रुपए जीत कर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था. हालांकि अपने जिस पार्टनर के साथ मिलकर उन्होंने ये लॉटरी जीती थी उसे 15 महीने बाद तलाक दिया था.
लॉटरी एक ऐसा खेल है जो किसी को भी फर्श से अर्श तक पहुंचा देता है. ब्रिटेन की रहने वाली गिलियन बेफोर्ड का मामला कुछ ऐसा ही है. गिलियन बेफोर्ड आज एकदम बिंदास जिंदगी जी रही हैं. उनके पास आलीशान बंगले एक अलावा दस लग्जरी कारें और खुद का बिजनेस है. Photo: AFP 'द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लॉटरी विजेता गिलियन बेफोर्ड ने हाल ही में अपने जीवन के बारे में कुछ जानकारियां शेयर की हैं. दस लग्जरी कारें, आलीशान बंगले एक अलावा कई चीजों की मालकिन बन चुकीं गिलियन बेफोर्ड 48 साल की उम्र में एक बार फिर मां बनी हैं. Photo: AFP दरअसल, गिलियन बेफोर्ड ने 2012 में लॉटरी के एक टिकट से 1322 करोड़ रुपए जीत कर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था. हालांकि अपने जिस पार्टनर के साथ मिलकर उन्होंने ये लॉटरी जीती थी उसे 15 महीने बाद ही उन्होंने तलाक दे दिया था और अपने प्रेमी से शादी की थी. Photo: AFP
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











