
'दस रुपए की पेप्सी...अय्यर भाई सेक्सी' श्रेयस के दीवाने फैन्स का वीडियो वायरल
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन का शुरुआती घंटा मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के नाम रहा. इस दौरान श्रेयस ने अपने डेब्यू टेस्ट मुकाबले में ही शतक जड़कर इतिहास रच दिया. अय्यर ने शानदार 105 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और दो छक्के शामिल रहा. अय्यर की शानदार पारी से कानपुरिया फैंस उनके दीवाने हो गए. इस दौरान स्टैंड में मौजूद फैंस 'दस रुपए की पेप्सी...अय्यर भाई सेक्सी' के नारे लगा रहे थे. इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












