
दलबदल, क्रॉस वोटिंग और राज्यसभा चुनावों में शह-मात के मोहरे... वही सवाल पंडित नेहरू के सामने भी थे जो आज हैं!
AajTak
Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव के दौरान हाल ही में धन-बल, दलबदल और क्रॉस वोटिंग के आरोप चर्चा में थे. ऐसा सीन हर बार दिखता है जब राज्यसभा के चुनाव होते हैं. बहुमत किसी और पार्टी के पक्ष में होता है और उम्मीदवार किसी और दल का जीत जाता है. क्या हमेशा से सिस्टम ऐसा ही था? क्या कहते हैं ऐतिहासिक तथ्य? आजादी के बाद जब देश के पहले पीएम पंडित नेहरू दो सदन वाले संसद का प्रस्ताव लाए थे तो क्या बहस चल रही थी, क्या वो चिंताएं आज सच साबित हो रही हैं? इस सिस्टम में अटल सरकार के समय क्या बदलाव किया गया था?
...27 फरवरी 2024 दिन मंगलवार! पूरे दिन न्यूज चैनल्स के टीवी स्क्रीन्स पर सबसे ज्यादा चर्चित शब्द रहा 'क्रॉस वोटिंग'...
दरअसल उस दिन राज्यसभा की 56 में से 15 सीटों के लिए वोटिंग हो रही थी. राज्यसभा यानी देश की संसद का उच्च सदन, यानी ऐसे लोगों के चुनाव की प्रक्रिया जो देश के लोगों का प्रतिनिधित्व करेंगे, देश के लोगों के लिए कानून बनाने का काम करेंगे. क्रॉस वोटिंग करने वाले भी कोई आम लोग नहीं थे, बल्कि जनता के चुने हुए विधायक थे और अपनी-अपनी विधानसभाओं के लाखों वोटर्स द्वारा चुनकर आए हुए लोग थे. इन विधायकों की क्रॉस वोटिंग यानी अपनी पार्टी की बजाय दूसरी पार्टियों के उम्मीदवारों को वोट देने से 15 में से दो सीटों पर नतीजे बदल गए.
ऐसा भी नहीं है कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पहली बार हुई हो. हर बार ऐसा होता है और इससे पहले यूपी, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के कई मामले चर्चित रह चुके हैं. कौन सी पार्टी जीती और कौन सी पार्टी हारी इस बहस में पड़ने की बजाय इस बात पर आते हैं कि क्या इस सिस्टम में बदलाव की जरूरत है? ऐतिहासिक तथ्य क्या कहते हैं?
पहले कुछ वर्तमान आंकड़ों पर गौर करना जरूरी
चुनावी सुधार और क्रॉस वोटिंग की चर्चा के बीच राज्यसभा यानी संसद के उच्च सदन के कुछ वर्तमान आंकड़ों पर पहले गौर कर लेते हैं. चुनावी डेटा पर नजर रखने वाली संस्था ADR की एक रिपोर्ट के मुताबिक राज्यसभा के 225 सिटिंग सदस्यों (1 मार्च 2024 तक) में से 33 फीसदी यानी करीब 75 ने अपने खिलाफ क्रिमिनल केस होने की बात चुनावी हलफनामों में स्वीकार की है. इनमें से दो सदस्यों के ऊपर हत्या का केस चल रहा है तो 4 के ऊपर हत्या की कोशिश यानी एटेम्प्ट टू मर्डर का केस चल रहा है. उच्च सदन के इन 225 सदस्यों के पास कुल संपत्ति 19,602 करोड़ रुपये है. इनमें से 31 यानी 14 फीसदी राज्यसभा सदस्य अरबपति हैं.
अमेरिकी सीनेट के सिस्टम में क्या है?

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






