
दर्शन सोलंकी आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, IIT बॉम्बे के छात्र को किया गिरफ्तार
AajTak
दर्शन सोलंकी के आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस की SIT ने विद्यार्थी अरमान इकबाल खत्री को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जब अन्य छात्रों से विवाद की वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि दर्शन सोलंकी ने मुस्लिम समाज के बारे में टिप्पणी की. उसी बयान के बाद अरमान ने दर्शन सोलंकी को कटर (Cutter) दिखा के धमकाया था.
आईआईटी बॉम्बे के छात्र दर्शन सोलंकी के आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस की SIT ने विद्यार्थी अरमान इकबाल खत्री को गिरफ्तार किया है. मुंबई पुलिस की SIT के अधिकारी ने बताया कि आरोपी अरमान और दर्शन के बीच कहासुनी होती थी, जिसके बाद आरोपी अरमान ने चाकू दिखा के उसे धमकाया था.
आपको बता दें अरमान भी आईआईटी बॉम्बे का छात्र है. पुलिस ने जो सुसाइड नोट बरामद किया था उसमें अरमान का नाम लिखा था. पुलिस ने दर्शन सोलंकी के आत्महत्या मामले में कई लोगों का बयान दर्ज किया. SIT की पूछताछ में आईआईटी बॉम्बे के कई स्टूडेंट्स ने पुलिस को बताया कि आत्महत्या के कुछ दिनों पहले दर्शन सोलंकी और अरमान के बीच विवाद हुआ था.
विवाद क्यों हुआ?
पुलिस ने जब अन्य छात्रों से विवाद की वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि दर्शन सोलंकी ने मुस्लिम समाज के बारे में टिप्पणी की. उसी बयान के बाद अरमान ने दर्शन सोलंकी को कटर (Cutter) दिखा के धमकाया था. अरमान ने दर्शन से कहा भी था कि मैं तुझे छोडूंगा नहीं. हालाकि बाद में दर्शन सोलंकी ने उस बयान को लेकर कई बार अरमान से माफी भी मांगी थी.
दर्शन सोलंकी को धमकाता था अरमान
अबतक हुई पूछताछ के आधार पर कहा जा सकता है कि इन दोनों के बीच विवाद की शुरुआत वहीं से हुई थी. जांच में खुलासा हुआ है कि दर्शन सोलंकी को अक्सर अरमान डराता था. लेकिन उसे जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि सोलंकी इतना बड़ा कदम उठा लेगा.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










