
दर्द में हैं संजय दत्त की बेटी त्रिशाला? लिखी इमोशनल पोस्ट, बोलीं- चुप्पी सजा है...
AajTak
संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त की सोशल मीडिया पोस्टव वायरल हो रही है. त्रिशाला ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करके फैन्स के बीच खलबली मचा दी है.
संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. त्रिशाला ने अपना इंस्टा प्रोफाइल प्राइवेट कर लिया है, लेकिन फैंस उनके प्रोफाइल और लेटेस्ट पोस्ट्स की डिटेल्स शेयर कर रहे हैं. उनके लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने उन लोगों पर निशाना साधा है, जो रिलेशनशिप में चुप्पी का इस्तेमाल करते हैं. फिर रिश्ते में मैनिपुलेशन और दुर्व्यवहार किया जाता है.
क्या कहती है त्रिशाला की पोस्ट?
अमेरिका में मनोचिकित्सक के रूप में काम करने वाली त्रिशाला ने कहा, वो चुपचाप तुम्हें सीख दे रहे हैं कि तुम्हारी आवाज खतरनाक है और बोलने से उनसे रिश्ता टूट जाएगा. उन्होंने चुप्पी को सजा देने वालों के लिए सख्त नाराजगी जताई. त्रिशाला ने माना कि किसी को भी ऐसा ट्रीटमेंट नहीं मिलना चाहिए. चुप्पी को सजा के तौर पर इस्तेमाल करना एब्यूज है.
त्रिशाला ने आगे कहा कि चुप रहने के बजाए लोग खुलकर बातचीत करें. उन्होंने उन लोगों को चेतावनी दी जो आसपास के लोगों से ऐसा बर्ताव झेल रहे हैं, और कहा कि ऐसे एब्यूज को दफा करो और अपनी शांति बचाओ. असली रिलेशनशिप्स दर्द से सीख नहीं देतीं, बातचीत से आपको ठीक करती हैं.
किस पर साधा निशाना?
त्रिशाला ने चुप्पी के दो टाइप्स के बीच फर्क भी बताया. उन्होंने कहा एक तो वो चुप्पी जो खुद को बचाने के लिए ली जाती है. जब इंसान थोड़ा पीछे हटता है, ताकि सोच-समझकर बोले और बुरा न कह दे. दूसरी वो चुप्पी जो जानबूझकर दूसरे को ठेस पहुंचाने के लिए यूज की जाती है. फर्क बताते हुए उन्होंने लिखा, मुझे खुद को संभालने में कुछ घंटे लगेंगे, ताकि किसी को कुछ बुरा न कह दूं.

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












