
दर्दनाक कहानियां, पीड़ितों की गुजारिशें... मणिपुर में 'INDIA' डेलिगेशन ने क्या-क्या देखा?
AajTak
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A.का डेलिगेशन 2 दिन के मणिपुर दौरे पर गया है. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राहत शिविरों का दौरा कर पीड़ितों का दर्द जाना. साथ ही एक टीम उन महिलाओं के परिवार से भी मिली, जिन्हें 4 मई को भीड़ ने निर्वस्त्र कर दौड़ाया था. इस परिवार की मां ने प्रतिनिधिमंडल से गुजारिश की कि उन्हें उनके बेटे और पति का शव देखने दें. डेलिगेशन के सदस्यों ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत कठिन था.
3 मई का दिन मणिपुर के लिए एक ऐसा तूफान लेकर आया जो 86 दिन बाद भी थमा नहीं है. पहाड़ी राज्य में कुकी-मैतेई समुदाय का संघर्ष इतना भयावह है जिसे पूरा देश देख चुका है. आलम ये है कि इन दोनों समुदायों के लोग वहां बंकर बनाकर बैठे हैं. कब- कहां फायरिंग हो जाए, कहा नहीं जा सकता. चुराचांदपुरा में तो रह-रहकर हिंसा भड़क रही है. मणिपुर की इसी जमीनी हकीकत को जानने के लिए विपक्षी पार्टियों का एक डेलिगेशन शनिवार को पहाड़ी राज्य के दौरे पर गया है. डेलिगेशन ने पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द जाना. साथ ही उन महिलाओं के परिवार से भी मुलाकात की, जिन्हें 4 मई को निर्वस्त्र कर दौड़ाया गया था.
4 शिविरों में जाकर सुना लोगों का दर्द
हिंसा प्रभावित राज्य के कई इलाकों का दौरा करने के बाद विपक्षी गुट I.N.D.I.A. के सांसदों ने कहा कि यह हम सभी के लिए एक कठिन दिन रहा है. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि हम 4 राहत शिविरों में गए और लोगों का दर्द सुना. महिलाएं यह बताते हुए रो पड़ीं कि कैसे उन पर हमला किया गया. गोगोई ने कहा कि हम लोग नई दिल्ली लौटेंगे और संसद में इस दौरे में सामने आई डरावनी कहानियों को उठाएंगे.
आज का दिन हमारे लिए बहुत कठिन था: गौरव गोगोई
कांग्रेस सांसद गोगोई ने कहा कि आज रात हम उन मुद्दों पर चर्चा करेंगे जो हमने देखा. जबकि रविवार को हम राज्यपाल से मिलेंगे. हमने जो हालात देखे हैं, उसके आधार पर हम राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपेंगे. हम इन कहानियों को अपने साथ दिल्ली भी ले जाएंगे और इन्हें संसद में उठाएंगे. आज का दिन हम सभी के लिए एक कठिन दिन रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मणिपुर में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करना चाहिए था और उनकी पार्टी को इसका हिस्सा बनकर खुशी होती.
गोगोई ने कहा कि संसद को अब तक मणिपुर हिंसा पर चर्चा करनी चाहिए थीय. हम संसद को रचनात्मक सुझाव देंगे. बहुत देरी हुई है. बीजेपी के इस आरोप पर कि विपक्षी दलों का दौरा फोटो-ऑप के लिए है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को मणिपुर में आने से कौन रोक रहा है? NDA कहां है? वह क्या कर रहा है?

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








