
'दरिंदगी की इंतिहा... इस्लाम को बदनाम कर दिया', बांग्लादेश में हिंदुओं की लिंचिंग पर बोले मौलाना मदनी
AajTak
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने बांग्लादेश में दो हिंदू युवकों की लिंचिंग की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि इस्लाम इस तरह की हिंसा की अनुमति नहीं देता और ऐसे अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए. मदनी ने धार्मिक उग्रवाद और नफरत को देश के लिए खतरा बताया और भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर भी चिंता जताई.
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने बांग्लादेश में दो हिंदू युवकों की लिंचिंग पर कड़ा विरोध जताया है. बांग्लादेश में हालिया हिंसा में दो हिंदुओं, दीपू चंद्र दास और अमृत मंडल की लिंचिंग कर दी गई. बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे इस अत्याचार पर अरशद मदनी ने कहा कि इस्लाम इस तरह के हत्याओं की इजाजत नहीं देता है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या करने वालों ने इस्लाम को बदनाम किया है.
सोशल मीडिया साइट एक्स पर मौलाना मदनी ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने धार्मिक उग्रवाद के लिए बांग्लादेश पर निशाना साधा. साथ ही भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर भी कड़ी टिप्पणी की.
उन्होंने लिखा, 'बांग्लादेश में जो कुछ हुआ, वह बहुत ही बुरा हुआ. यह केवल एक हत्या नहीं, बल्कि हैवानियत और दरिंदगी की इंतिहा है. इसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है. इस्लाम इसकी कतई, कतई अनुमति नहीं देता. जिन लोगों ने ऐसा किया है, उन्होंने न केवल इस्लामी शिक्षाओं का उल्लंघन किया है, बल्कि इस्लाम को बदनाम करने का काम भी किया है. इसलिए ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए.'
मौलाना मदनी ने आगे लिखा कि धार्मिक उग्रवाद और नफरत हमारे देश को भी तबाह-बर्बाद कर रहे हैं.
मौलाना ने आगे लिखा, 'क्रिसमस के मौके पर ईसाई समुदाय के साथ सांप्रदायिक तत्वों ने जो कुछ किया, उसे भी किसी भी रूप में सही नहीं ठहराया जा सकता. यह संविधान में नागरिकों को दी गई धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला है. जगह-जगह चर्चों पर हमले हुए, और ईसाई समुदाय को अपना त्योहार मनाने से रोकने की कोशिश की गई.'
बिहार, केरल में हुई कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए मदनी ने लिखा, 'कुछ दिन पहले बिहार के नालंदा में कपड़ों की फेरी लगाने वाले एक मुसलमान से कुछ लोगों ने नाम और धर्म पूछकर इतनी बेरहमी से मारपीट की कि उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया. केरल में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां छत्तीसगढ़ के एक दलित युवक को बांग्लादेशी बताकर मौत के घाट उतार दिया गया. इसके कुछ ही दिनों बाद ओडिशा में पश्चिम बंगाल के तीन मुस्लिम मजदूरों की मॉब लिंचिंग हुई, जिसमें से एक की मौत हो गई और दो लोगों का अस्पताल में इलाज हो रहा है.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









