
दरगाहों में जाकर कव्वाली सुनेंगे बीजेपी नेता, मुस्लिम वोटरों को लुभाने के लिए 'सूफी संवाद' की तैयारी
AajTak
बीजेपी ने अपना फोकस मुसलमानों पर कर लिया है. ऐसा लगता है कि वह लोकसभा चुनाव से पहले अपने वोट बैंक में मुस्लिम वोटरों को भी शामिल करना चाहती है. इसके लिए वह अब सूफी संवाद महाअभियान शुरू करने जा रही है. इसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की नीतियों का प्रचार किया जाएगा.
देश में अगले साल लोकसभा चुनाव हैं. ऐसे में बीजेपी ने हर वर्ग के साथ मुस्लिमों को भी लुभाने की रणनीति बनाई. इसके लिए बीजेपी का अल्पसंख्यक मोर्चा मुस्लिम वोटरों तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने के लिए सूफी संवाद महाअभियान चलाएगा. यह अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा. इसके तहत बीजेपी के मुस्लिम नेता, केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री ईद के बाद कव्वाली सुनने दरगाह जाएंगे और कव्वाली के जरिए पीएम मोदी और बीजेपी की नीतियों का प्रचार किया जाएगा.
सूफी दरगाहों को मानने वाले मुसलमानों को समझाया जाएगा कि बीजेपी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के मुसलमानों को दिया जा रहा है. इसकी शुरुआत यूपी से होगी. यहां निकाय चुनाव के बाद प्रदेश के हर शहर की मुख्य दरगाह में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. सभी राज्यों के अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी पदाधिकारियों से सूफी दरगाहों और उनके खादिमों की सूची मांगी गई है. इस अभियान के अलावा बीजेपी ने कई और पहल की हैं, जिसके जरिए बीजेपी यह संदेश देना चाहती है कि मुसलमान भी उसके केंद्र में हैं.
कर्नाटक के शाह रशीद अहमद को पद्म श्री का सम्मान
कर्नाटक के बिदरी कलाकार शाह रशीद अहमद कादरी को 5 अप्रैल को पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह सम्मान मिलने के बाद कादरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान कहा- उन्हें लगता था कि बीजेपी सरकार से उन्हें कभी यह प्रतिष्ठित सम्मान नहीं मिलेगा, लेकिन प्रधानमंत्री ने उन्हें गलत साबित कर दिया. मैं यूपीए सरकार में पद्म पुरस्कार मिलने की उम्मीद कर रहा था लेकिन मुझे नहीं मिला. जब आपकी सरकार आई, मुझे लगा कि बीजेपी सरकार मुझे कभी पुरस्कार नहीं देगी, लेकिन आपने मुझे गलत साबित कर दिया. मैं आपका आभारी हूं. शाह रशीद अहमद कादरी को कर्नाटक का शिल्प गुरु भी कहा जाता है. वह पांच सौ साल पुरानी बीदरी कला को जीवंत रखे हुए हैं. वह दुनियाभर में अपनी कृतियों का प्रदर्शन कर चुके हैं. दरअसल बीदरी एक लोककला है. कर्नाटक में अगले महीने 10 मई को चुनाव हैं.
यूपी के मदरसों में 'मन की बात' का उर्दू अनुवाद बांटेगी बीजेपी

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






