
'दमादम मस्त कलंदर...', अफगानिस्तान के खिलाफ Open War ऐलान करते हुए बोले ख्वाजा आसिफ
AajTak
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ खुली जंग का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा एम.आसिफ ने तालिबान को भारत का मोहरा बताते हुए सोशल मीडिया पर कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का सब्र जवाब दे चुका है और अब खुली जंग होगी.
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर शुक्रवार तड़के जवाबी कार्रवाई करते हुए 55 सैनिकों को मार गिराया. इसके साथ ही दो बेस और 19 चेक पोस्ट पर कब्जा कर लिया. इस पर अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा एम.आसिफ की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि अब पाकिस्तान का सब्र जवाब दे गया है.
ख्वाजा एम.आसिफ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए अफगानिस्तान को चेतावनी दी है. उन्होंने एक्स पर दावा किया कि तालिबान भारत का मोहरा बन गया है और अब पाकिस्तान भी चुप नहीं बैठेगा.
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा, 'नाटो सेनाओं की वापसी के बाद, ये उम्मीद की जा रही थी कि अफगानिस्तान में शांति कायम होगी और तालिबान अफगान जनता के हितों और क्षेत्रीय स्थिरता पर ध्यान देगा. हालांकि, तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत का उपनिवेश बना दिया.'
तालिबान पर महिलाओं का हक छीनने के आरोप
ख्वाजा आसिफ ने तालिबान को लेकर बताया कि उन्होंने दुनिया भर से आतंकवादियों को अफगानिस्तान में इकट्ठा किया और आतंकवाद का निर्यात शुरू कर दिया. उन्होंने अपने ही लोगों को बुनियादी मानवाधिकारों से वंचित कर दिया. उन्होंने महिलाओं से वो अधिकार छीन लिए जो इस्लाम उन्हें देता है.
तालिबान को बताया भारत का मोहरा

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








