
दबंगों का कहर, JCB का तांडव और मिट्टी में जिंदा दफन दो महिलाएं... दहला देगी 21वीं सदी के इस क्रूर कांड की पूरी कहानी
AajTak
मालूम नहीं अकबर ने अनारकली को सचमुच जिंदा दीवार में जिंदा चुनवाया था या नहीं. ये भी पता नहीं कि एक जिंदा इंसान को दफनाने का अहसास क्या होता है? मगर मध्य प्रदेश के रीवा ज़िले से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे देश को दहला कर रख दिया है.
Women Buried Alive in Soil: जब कानून को किसी और काम पर लगा दिया जाए. जब पुलिस सरकार की जी हुजूरी करने लगे और जब सरकार जनता से बड़ी हो जाए, तब किसी जिंदा इंसान को दफनाने पर हैरान नहीं होना चाहिए. पता नहीं नाम वाली दुकान के शोर के बीच ये ख़बर आप तक पहुंची या नहीं कि अपने इसी देश में दो महिलाओं को जिंदा दफना दिया गया. ये सनसनीखेज वारदात मध्य प्रदेश की है. जिसे जानकर आप सन्न रह जाएंगे.
इंसानों की सुध किसे? मालूम नहीं अकबर ने अनारकली को सचमुच जिंदा दीवार में जिंदा चुनवाया था या नहीं. ये भी पता नहीं कि एक जिंदा इंसान को दफनाने का अहसास क्या होता है? वैसे भी आजकल तो इंसान से कहीं ज़्यादा अहम आम-अमरूद हो चुका है? बेचारा बिना किसी कुसूर के अलग-अलग दुकानों और ठेलों पर अलग-अलग धर्म और मज़हब के हाथों बिक रहा है. फिर भला ऐसे में ज़िंदा इंसानों की सुध किसे है? वर्ना आप ही बताइए. ऐसी वारदात इससे पहले कभी देखी है आपने? पर क्या कीजिएगा?
20 जुलाई 2024, शनिवार वारदात मध्य प्रदेश के रीवा ज़िले की हैं. रीवा के मनगवां थाना इलाके में पड़ने वाले हनौता कोठार गांव की. वहां एक महिला कमर तक मिट्टी में दबी है, जबकि दूसरी महिला तो तकरीबन पूरी की पूरी ज़मीन के नीचे दफन हो चुकी है. पूरे इलाके में चीख पुकार मची है और जिससे जैसे बन पड़ रहा है, वो इन दोनों महिलाओं को जल्द से जल्द जमीन के नीचे से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है. कोई फावड़ा चला रहा है, कोई कुदाल लेकर आया है, तो कोई अपने हाथों से लगातार मिट्टी खोद रहा है, ताकि सांसें घुट जाने से पहले ही जैसे भी हो दोनों महिलाओं को मिट्टी के नीचे से बाहर निकाल लिया जाए.
कानून का राज या जंगल राज? यकीनन वो तस्वीरें अजीब और विचलित करने वाली हैं. लेकिन साथ ही हैरत भी पैदा करने वाली हैं. पहली नजर में तो देख कर ये समझ ही नहीं आता कि आखिर इन दो महिलाओं का ये हाल हुआ कैसे? क्या ये किसी अंधविश्वास से भरी परंपरा का नतीजा है या फिर किसी हादसे का? खेतों के बीचों-बीच दो महिलाएं जमीन के नीचे यूं दफन कैसे हो गईं? लेकिन जब आप इन महिलाओं के यूं जिंदा दफन हो जाने की पूरी कहानी सुनेंगे, तो आप भी ये जान कर हैरान हो जाएंगे कि आखिर कानून के राज में ऐसा कैसे मुमकिन हुआ? क्योंकि ये महिलाएं किसी हादसे का गलती के चलते यूं जमीन के नीचे दफ्न नहीं हो गई. बल्कि इन्हें कुछ लोगों ने जानबूझ कर इस हाल में पहुंचा दिया. जीते-जीते मिट्टी के नीचे दफ्ना कर उनकी जान लेने की कोशिश की.
ऐसे बची दोनों महिलाओं की जान सुन कर भी अजीब लगता है कि कोई इंसान अपने ही जैसे किसी दूसरे इंसान के साथ इतनी भयानक और गिरी हुई हरकत कैसे कर सकता है. लेकिन दुश्मनी में अंधे हो चुके कुछ लोगों ने शनिवार को रीवा में दो ग्रामीण महिलाओं के साथ जो कुछ किया, वो सिर्फ रीवा जिले में ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोगों को हैरान कर गया. वो तो भला हो गांव वालों का जिन्होंने फूर्ति दिखाते हुए तुरंत ही दोनों महिलाओं को जमीन के नीचे से बाहर निकाल लिया और अस्पताल लेकर पहुंचे, जिससे दोनों की जान बच गई, वरना होने को कुछ भी हो सकता था.
दहला देगी ये पूरी वारदात अब आइए दो महिलाओं को जीते-जी मिट्टी में दफनाए जाने के पीछे की इस वारदात की पूरी कहानी को सिलसिले वार तरीके से समझते हैं. असल में यहां गांव के बीचों-बीच मौजूद इस जमीन पर एक परिवार के लोग सड़क बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उन्हीं के कुछ दूसरे रिश्तेदार इस बात का विरोध कर रहे हैं. असल में दोनों परिवारों के बीच इस जम़ीन को लेकर विवाद है. पीड़ित पक्ष का कहना है कि ये जमीन उनकी है और अदालत की ओर से दो बार उनके हक में फैसला भी हो चुका है. लेकिन इसके बावजूद हमलावर पक्ष सड़क बनाने की अपनी ज़िद पर अड़ा है और इसका विरोध करने पर उस पक्ष ने कुछ इसी तरह दो महिलाओं को मिट्टी में जिंदा गाड़ देने की कोशिश की. जिससे दोनों की जिंदगी पर बन आई.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






