
दक्षिण लेबनान से 'आजतक' की ग्राउंड रिपोर्ट, इजरायली हमले में गांव के दो परिवार खत्म, शवों के टुकड़े दफना रहे लोग
AajTak
इजरायल ने लेबनान के लितानी नदी के दक्षिण में स्थित गरबेयेह गांव सहित 50 गांवों को खाली करने का आदेश दिया है. रविवार को इजरायली सेना ने गरबेयेह में दो घरों को निशाना बनाया, जिसमें दो परिवार के सदस्य मारे गए.
इजरायल ने पहले ही लितानी नदी के दक्षिण में स्थित 50 गांवों को खाली करने के लिए कहा था. इजरायली सेना ने रविवार को दक्षिणी लेबनान में लितानी नदी के पार स्थित गरबेयेह गांव में दो घरों को निशाना बनाया था. इस हमले में दो परिवार मारे गए और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
इजरायली हमले में मारे गए बच्चों समेत 16 नागरिकों के शवों को गांव के कब्रिस्तान में दफनाने की तैयारी चल रही है. 'आजतक' दुनिया का एकमात्र चैनल है जो गरबेया गांव पहुंचा है. ये उन 52 गांवों में से एक है, जिन्हें इजरायल की ओर से पूरी तरह खाली करने का आदेश दिया गया है. ये गांव काफी ऊंचाई पर स्थित है.
गरबेया गांव में दो परिवारों के घर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं और उनके अवशेष बिखरे पड़े हैं. इजरायली सेना और हिजबुल्ला के बीच ये इलाका अब एक भीषण बैटलग्राउंड बन चुका है.
क्यों इजरायल ने इस गांव को खाली कराया?
इजरायल का मानना है कि इन ऊंचे गांवों से हिजबुल्ला उनके सैनिकों पर एंटी-टैंक मिसाइलों से हमला कर रहा है. सोमवार को भी हिजबुल्ला ने यहां से एक बड़ा हमला किया था. इजरायल चाहता है कि यहां के निवासी गांव छोड़ दें ताकि हिजबुल्ला की ओर से उनकी सेना को मिलने वाले खतरे को खत्म किया जा सके.
इजरायल के खिलाफ डटा है हिजबुल्ला

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









