
दक्षिण कोरिया: हवा में था विमान, तभी खुल गया प्लेन का इमरजेंसी गेट, देखें VIDEO
AajTak
दक्षिण कोरिया से एक बड़ी खबर आ रही है. दक्षिण कोरिया के शहर देगु पहुंचने से पहले एशियाना एयरलाइन्स के विमान का दरवाज आसमान में ही खुल गया. बताया जाता है कि किसी मुसाफिर ने विमान के एग्जिट गेट खोल दिया था. हालांकि विमान को सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतार लिया गया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











