
दक्षिण के प्रेम से उत्तर का गेम बिगड़ने का डर! जानें- सनातन विवाद पर कांग्रेस ने क्यों बदला रुख
AajTak
भारत में सनातन धर्म को मानने वाले 109 करोड़ लोग हैं. बयान दक्षिण की राजनीति में अपना वोटबैंक दुरुस्त करने की चाहत रखने वाले डीएमके नेता देते हैं. लेकिन इस पर सवाल उत्तर में सोनिया गांधी-राहुल गांधी से पूछा जाता है कि क्या यही INDIA गठबंधन की विचारधारा है.
2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले सनातन, तिलक, भारत, इंडिया और हिंदू को लेकर विवाद पैदा हो गया है. विपक्षी गठबंधन INDIA की ओर से इस मामले पर जमकर बयानबाजी की गई, लेकिन लेकिन 96 घंटे में कांग्रेस को यू-टर्न लेना पड़ गया है. पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, कोरोना, मलेरिया से करते हुए इसे खत्म करने की बात कही, अब डीएमके सांसद ए राजा ने सनातन धर्म को एचआईवी और कुष्ठ रोग बताया है. इसके बाद बीजेपी आक्रामक हो गई. प्रधानमंत्री तक ने सनातन के मुद्दे पर सही से जवाब देने की सलाह दी.
डीएमके नेता के बयान पर कांग्रेस का स्टैंड ढुलमुल रहा. लेकिन ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, संजय राउत, राम गोपाल यादव ने खुलकर विरोध किया. बीजेपी और आक्रामक हुई और सनातन के खिलाफ डीएमके के बयान पर राहुल, सोनिया से सफाई मांगी. अब कांग्रेस ने भी डीएमके नेताओं के बयान पर किनारा कर लिया है.
दक्षिण के नेताओं के बयान पर उत्तर के नेताओं से सवाल
भारत में सनातन धर्म को मानने वाले 109 करोड़ लोग हैं. बयान दक्षिण की राजनीति में अपना वोटबैंक दुरुस्त करने की चाहत रखने वाले डीएमके नेता देते हैं. लेकिन इस पर सवाल उत्तर में सोनिया गांधी-राहुल गांधी से पूछा जाता है कि क्या यही INDIA गठबंधन की विचारधारा है. सवाल कांग्रेस के गले आया तो आवाज 96 घंटे में बदल गई. सोमवार को केसी वेगुणगोपाल सभी को अपनी बात कहने की आजादी बताते हैं, लेकिन गुरुवार को पवन खेड़ा डीएमके के बयान पर असमहति जताते हैं. पवन खेड़ा ने कहा कि हम ऐसी टिप्पणी के साथ नहीं हैं. हम ऐसी टिप्पणी से सहमत नहीं हैं.
इन मुद्दों पर विवाद के बाद कांग्रेस ने लिया यूटर्न
कांग्रेस के यू टर्न की पहली वजह मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ का चुनाव है. जहां शिवराज सिंह अब सभाओं में घूम घूमकर कांग्रेस से ही सवाल कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस नेता कमलनाथ को अंदाजा है कि इससे नुकसान होता, इसीलिए जो बात कांग्रेस अब दिल्ली में कह रही है. कमलनाथ ने पहले ही साफ कह दिया था.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






