
दक्षिण एशिया में नए समीकरण... बमबारी से पाकिस्तान-अफगानिस्तान में बढ़ा तनाव, भारत ने काबुल भेजी मदद
AajTak
भारत की मानवीय सहायता ऐसे समय आई है जब भारतीय कंपनी Zydus Lifesciences और अफगानिस्तान की Rofi’s International Group के बीच 100 मिलियन डॉलर का बड़ा समझौता हुआ है.
अफगानिस्तान को लेकर दक्षिण एशिया में एक नया समीकरण उभर रहा है. भारत जहां काबुल के साथ अपने रिश्तों को मजबूत कर रहा है, वहीं पाकिस्तान की पड़ोसी देश पर की गई बमबारी से दोनों देशों के संबंध अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं.
भारत ने शुक्रवार को 73 टन जीवनरक्षक दवाइयां, वैक्सीन और मानवीय सहायता अफगानिस्तान भेजी. यह मदद उस घटना के तीन दिन बाद पहुंची जब पाकिस्तान की वायुसेना द्वारा अफगान सीमा के अंदर की गई बमबारी में 10 नागरिकों, जिनमें 9 बच्चों और एक महिला शामिल है, की मौत हो गई थी.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने बताया कि भेजी गई सहायता अफगानिस्तान की तात्कालिक स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने के लिए है. उन्होंने X पर लिखा, “अफगानिस्तान के स्वास्थ्य प्रयासों को मजबूती दे रहे हैं.”
यह इस साल भारत की ओर से अफगानिस्तान को भेजा गया तीसरा बड़ा मेडिकल कंसाइनमेंट है. इससे पहले अप्रैल और सितंबर में भी मदद भेजी गई थी.
भारत-अफगानिस्तान व्यापारिक रिश्ते गहराते हुए
भारत की मानवीय सहायता ऐसे समय आई है जब भारतीय कंपनी Zydus Lifesciences और अफगानिस्तान की Rofi’s International Group के बीच 100 मिलियन डॉलर का बड़ा समझौता हुआ है. यह समझौता दुबई स्थित अफगान वाणिज्य दूतावास में हुआ, जिसके तहत पहले भारत से दवाइयों का निर्यात होगा और फिर तकनीक ट्रांसफर की जाएगी ताकि काबुल में दवा निर्माण शुरू किया जा सके.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









