
दक्षिणी सूडान में चीन की ऑयल कंपनी का प्लेन क्रैश, एक भारतीय सहित 21 यात्री थे सवार, 20 की मौत
AajTak
चीन की एक ऑयल कंपनी का प्लेन दक्षिणी सूडान में क्रैश हो गया है. इस प्लेन में 21 यात्री सवार थे, जिसमें एक भारतीय भी था. बताया जा रहा है कि प्लेन में सवार यात्रियों में से करीब 20 की मौत हो गई है, जबकि एक सर्वाइवर जिंदा बच गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दक्षिणी सूडान में चीन की ऑयल कंपनी का यात्री प्लेन क्रैश हो गया है. इस विमान में एक भारतीय सहित 21 यात्री सवार थे, जिनमें से 20 की मौत हो गई है.
सूडान के अधिकारियों के मुताबिक ऑयल कंपनी का यह प्लेन दक्षिणी सूडान के सुदूर इलाके में क्रैश हुआ है. इसे तेल कंपनी ने किराए पर लिया था. बताया जा रहा है कि चीन की ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी ने इस प्लेन को लिया था. इसमें दो पायलट सहित 21 लोग सवार थे.
विमान में सवार थे तेल कंपनी के कर्मचारी
अधिकारियों के मुताबिक दक्षिण सूडान की राजधानी की तरफ जाते समय यूनिटी राज्य में एक तेल क्षेत्र के निकट उड़ान भरते समय प्लेन हादसे का शिकार हो गया. स्थानीय मीडिया के मुताबिक सभी यात्री तेल कंपनी के कर्मचारी थे.
पीड़ितों में ज्यादातर स्थानीय निवासी
संयुक्त राष्ट्र से संबधित रेडियो मिराया ने फ्लाइट मैनिफेस्ट का हवाला देते हुए कहा कि पीड़ितों में से ज्यादातर दक्षिण सूडानी के स्थानीय निवासी थे. इनमें से एक भारतीय और दो चीनी नागरिक थे. हालांकि, अधिकारियों ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि पीड़ितों की पहचान क्या है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









