
दंगों के बीच गाना गाते दिखे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल, VIDEO वायरल
AajTak
फ्रांस में पेंशन सुधारों की वजह से बीते काफी समय से हालात बेहद खराब हैं. सोमवार की रात राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के एक भाषण के बाद प्रदर्शन दंगों में तब्दील हो गए. इस बीच वो गाना गाते हुए दिखे.
फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों इस वक्त लोगों के निशाने पर हैं. पेंशन सुधारों के कारण कहीं उन पर हमले हो रहे हैं, तो कहीं उनके खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं. देश के तमाम हिस्सों में भीषण विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. यहां पुलिस स्टेशनों को आग के हवाले किया जा रहा है. इन सबके बीच मैक्रों गाना गाते हुए दिखाई दिए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग उन पर खूब भड़क रहे हैं. राष्ट्रपति को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.
लोगों को फेक लग रहा था वीडियो
मैक्रों ने पेंशन सुधारों को लेकर टेलीविजन पर संबोधन दिया था. इसके बाद से देश में दंगे भड़क गए. ऐसे में 45 साल के राष्ट्रपति ने लोगों को शांत कराने की कोशिश में देश का पारंपरिक गाना गाया. शुरुआत में लोगों को इस पर यकीन नहीं हो रहा था. उन्हें लगा कि वीडियो को AI की मदद से बनाया गया है. लेकिन बाद में मैक्रों के करीबी लोगों ने कहा कि यह असली है.
एएफपी का कहना है, 'राष्ट्रपति अपने भाषण (सोमवार शाम) के बाद पत्नी (ब्रिगेटी मैक्रों) के साथ कुछ वक्त बिता रहे थे. तभी इन्हें कुछ युवाओं का ग्रुप मिला, जो गाना गा रहा था... तो वह भी पेयरीनीज (माउंटेन रेंज) में उन लोगों के साथ गाना गाने लगे.'
वीडियो रात के वक्त रिकॉर्ड किया गया, जिसमें मैक्रों अपने फोन से लिरिक्स पढ़कर गाना गाते हुए दिखाई दिए. वीडियो को सबसे पहले प्रोजेट कांटो नाम के ऑर्गेनाइजेशन ने फेसबुक पर पोस्ट किया था. इससे पहले भी मैक्रों ने 2022 में यही गाना गाया था.
🤮France's President Macron seen singing in the streets after pension reforms address pic.twitter.com/rAuHQjWeVH

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










