
दंगल: बिहार चुनाव में सीमांचल की लड़ाई जबरदस्त! एनडीए Vs महागठबंधन
AajTak
बिहार चुनाव के अंतिम चरण में सीमांचल की सियासत गरमा गई है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा घुसपैठ का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जा रहा है. भाजपा नेता अपनी रैलियों में घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने का वादा कर रहे हैं, जिसे किशनगंज, कटिहार और अररिया जैसे मुस्लिम बहुल जिलों में वोटों के ध्रुवीकरण की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










