
'थोड़ी तो शर्म कर लीजिए...', PM मोदी का वीडियो शेयर कर विपक्ष ने शहबाज सरकार को सुनाई खरी-खोटी
AajTak
पीएम मोदी का एक पुराना वीडियो पाकिस्तान में वायरल हो रहा है जिसमें वो पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधते दिख रहे हैं. वीडियो में वो कह रहे हैं कि हमने पाकिस्तान को भीख का कटोरा लेकर भीख मांगने पर मजबूर कर दिया. इस वीडियो को पीटीआई के नेता शेयर कर शहबाज शरीफ सरकार की आलोचना कर रहे हैं.
पाकिस्तान के सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच पीएम नरेंद्र मोदी के एक वीडियो को लेकर तनातनी का माहौल है. इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता शहबाज शरीफ की सरकार पर निशाना साधने के लिए नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं जिसमें वो पाकिस्तान पर निशाना साध रहे हैं. वीडियो में नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि भारत ने पाकिस्तान को भीख का कटोरा लेकर घूमने के लिए मजबूर कर दिया है.
सरकार पर निशाना लेकिन खुद ही अपनी किरकिरी कर रही पीटीआई
पीटीआई के नेता पीएम मोदी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर शहबाज शरीफ को घेर रहे है. वीडियो में नरेंद्र मोदी कह रहे हैं, 'भाइयों-बहनों, हमने पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकाल दी. उसे कटोरा लेकर दुनिया भर में घूमने के लिए मैंने मजबूर कर दिया.'
सीनेटर आजम खान स्वाति ने मोदी के इस वीडियो को ट्वीट कर लिखा, 'सुनिए, भारत के प्रधानमंत्री पाकिस्तान के बारे में क्या कह रहे हैं. अगर आप में थोड़ी भी इज्जत नहीं बची है तो थोड़ी शर्म ही कर लीजिए. पाकिस्तान को बचाने का बस एक ही तरीका है, इमरान खान को वापस लाना.
इन सबके बीच दिलचस्प बात यह है कि जिस वीडियो को शेयर कर पीटीआई के नेता शहबाज शरीफ सरकार को आर्थिक मोर्चे पर घेर रहे हैं, वो वीडियो साल 2019 का है, जब पीटीआई सत्ता में थी.
वीडियो की सच्चाई सामने आने के बाद से पाकिस्तान में कई लोग पीटीआई को घेर रहे हैं. पत्रकार नायला इनायत ने ट्वीट किया, 'इसका सबसे फनी पार्ट यह है कि पीटीआई इस वीडियो को शेयर कर हालिया सरकार से कह रही है कि देखिए आपके बारे में मोदी क्या कह रहे हैं. जबकि यह वीडियो क्लिप तो अप्रैल 2019 का है जब इमरान खान सरकार में थे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










