
थाईलैंड: स्कूल में गोलीबारी, तीन जख्मी, पकड़ा गया शूटर
AajTak
दक्षिणी थाईलैंड के हाट याई शहर के प्रथान खिरिवत स्कूल में 18 वर्षीय युवक ने बुधवार को फायरिंग की. इस घटना में स्कूल के निदेशक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
दक्षिणी थाईलैंड के हाट याई शहर में बुधवार को गोलीबारी की घटना सामने आई है. पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय युवक ने प्रथान खिरिवत स्कूल में करीब शाम 4:45 बजे फायरिंग की. मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में स्कूल के निदेशक और एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हालांकि घायलों की कुल संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है.
आरोपी को हिरासत में लिया गया सामने आया है कि दक्षिणी थाईलैंड के हट याई जिले के एक स्कूल में बुधवार को गोलीबारी करने वाले हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है और बंधक बनाए गए सभी लोगों को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया है. यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने रॉयटर्स को दी. स्थानीय प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर बताया गया है कि 18 वर्षीय एक युवक बुधवार को सोंगख्ला प्रांत के हट याई स्थित पटोंगप्रथनकिरिवाट स्कूल में हथियार लेकर घुस गया था. डिप्टी सुपरिंटेंडेंट विचियन सोबून ने रॉयटर्स से कहा, 'हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है.'
एक अन्य पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस घटना में कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं. बता दें कि साल 2022 में देश के पूर्वी हिस्से में एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने नर्सरी में बंदूक और चाकू से हमला कर 22 बच्चों सहित 36 लोगों की हत्या कर दी थी.
नोट: पहले इस खबर में 22 बच्चों समेत 34 लोगों की हत्या की जानकारी दी गई थी. लेकिन ताजा अपडेट में वह जानकारी गलत पाई गई. बाद में खबर को नई जानकारी के हिसाब से अपडेट किया गया है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








