
थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं ने सीजफायर समझौते पर किए साइन, ट्रंप का किया धन्यवाद
AajTak
थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की उपस्थिति में एक विस्तारित युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए. ये समझौता क्वालालंपुर में एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस (ASEAN) के शिखर सम्मेलन में ट्रंप के पहुंचने के ठीक बाद किया गया जो तीन महीने पहले हुई एक संधि पर आधारित है.
थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं ने रविवार को दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संघ (आसियान) शिखर सम्मेलन के दौरान एक विस्तारित सीजफायर समझौते पर हस्ताक्षर किए. ये समझौता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उपस्थिति में हुआ, जिन्होंने जुलाई में दोनों देशों के बीच पांच दिनों तक चले घातक सीमा संघर्ष को रोकने के लिए हस्तक्षेप किया था. ट्रंप के आगमन के तुरंत बाद हस्ताक्षरित इस समझौते ने क्षेत्रीय शांति की उम्मीदें जगाई हैं. शांति समझौते के बाद थाई पीएम और कंबोडियाई पीएम ने ट्रंप का आभार जताया.
ये विस्तारित सीजफायर समझौता तीन महीने पहले हुई एक संधि पर आधारित है. ये संधि तब हुई थी, जब ट्रंप ने दोनों देशों के तत्कालीन नेताओं से फोन पर बातचीत की थी. उन्होंने नेताओं से सीमा संघर्ष खत्म करने की अपील की थी.
थाई पीएम ने किया ट्रंप का धन्यवाद
समझौते के बाद थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम ने ट्रंप को धन्यवाद देते हुए कहा, 'दोनों देशों के बीच शांति के लिए ट्रंप की निजी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद.'
जल्द रिहा होंगे युद्धबंदी
उन्होंने वादा किया कि हथियारों को तुरंत हटाने और युद्धबंदियों (पीओडब्ल्यू) को मुक्त करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. फुमथम ने आगे कहा, 'यदि इस घोषणा का पूर्ण कार्यान्वयन हो गया तो ये स्थायी शांति के निर्माण खंड प्रदान करेगा.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









