
थलाइवीः मायानगरी से राजनीति का सफर, मर्दों की दुनिया में मुकाम हासिल करने की कहानी
AajTak
कंगना रनौत की छवि एक ऐसी बेलौस और आजाद ख्याल अभिनेत्री की है जो बिना नफा नुकसान के किसी से भी पंगा लेने की कूबत रखती है. वह अपने हक के लिए किसी से भी भिड़ सकती हैं. ऐसा कहना मुश्किल है कि उनकी फिल्मों से उन्हें यह अंदाज मिला है. लेकिन ऐसा संयोग भी हो सकता है कि उनकी फिल्में उनके व्यक्त्वि का विस्तार सी लगती हैं. तनु वेड्स मनु, क्वीन से लेकर मणिकर्णिका और पंगा तक अपने वजूद, अस्तित्व को खोजती हुई औरत है, जिसमें कंगना ने जान डाल दी है.
अपने तीखे बयानों, ट्वीट से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत के हिस्से में हाल में 2 बड़ी उपलब्धियां जुड़ीं. बर्थडे की पूर्व संध्या पर उन्हें मणिकर्णिका और पंगा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, और जन्मदिन के दिन थलाइवी के ट्रेलर ने प्रसंशकों के साथ ही उनके विरोधियों को भी अभिनय का लोहा मानने को मजबूर कर दिया. कहा जाने लगा है कि कंगना का एक और राष्ट्रीय पुरस्कार पक्का हो गया है. कंगना रनौत की छवि एक ऐसी बेलौस और आजाद ख्याल अभिनेत्री की है जो बिना नफा नुकसान के किसी से भी पंगा लेने की कूबत रखती है. वह अपने हक के लिए किसी से भी भिड़ सकती हैं. ऐसा कहना मुश्किल है कि उनकी फिल्मों से उन्हें यह अंदाज मिला है. लेकिन ऐसा संयोग भी हो सकता है कि उनकी फिल्में उनके व्यक्त्वि का विस्तार सी लगती हैं. तनु वेड्स मनु, क्वीन से लेकर मणिकर्णिका और पंगा तक अपने वजूद, अस्तित्व को खोजती हुई औरत है, जिसमें कंगना ने जान डाल दी है.More Related News













