
'थर्ड वर्ल्ड देशों के लोगों को अमेरिका में घुसने भी नहीं दूंगा...', गोलीकांड के बाद आरपार के मूड में ट्रंप
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उनका प्रशासन सभी 'थर्ड वर्ल्ड देशों' से माइग्रेशन को स्थायी रूप से रोकने की दिशा में काम करेगा, ताकि अमेरिकी सिस्टम को पूरी तरह 'रीसेट' किया जा सके. यह बयान व्हाइट हाउस के पास हुए हमले के एक दिन बाद आया, जिसमें एक अफगान नागरिक की गोलीबारी में घायल दो नेशनल गार्ड जवानों में से एक की मौत हो गई थी.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उनका प्रशासन सभी 'थर्ड वर्ल्ड देशों' से होने वाले माइग्रेशन को स्थायी रूप से रोकने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि अमेरिकी सिस्टम पूरी तरह से 'रिकवर और रीसेट' हो सके.
यह बयान ऐसे समय में आया है, जब एक दिन पहले व्हाइट हाउस के पास एक अफगान नागरिक की ओर से गोली मारे गए दो नेशनल गार्ड जवानों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना के बाद अमेरिकी सरकार ने अफगानिस्तान समेत 19 देशों के प्रवासियों को दिए गए स्थायी निवास (ग्रीन कार्ड) की समीक्षा करने का ऐलान किया था.
'थर्ड वर्ल्ड देशों से माइग्रेशन को पूरी तरह रोकूंगा'
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैं सभी थर्ड वर्ल्ड देशों से माइग्रेशन को स्थायी रूप से रोकूंगा, ताकि अमेरिकी सिस्टम पूरी तरह से ठीक हो सके. मैं बाइडेन के दौर में किए गए लाखों अवैध प्रवेश को खत्म करूंगा, जिनमें स्लीपी जो बाइडेन के ऑटोपेन से मंजूर किए गए मामले भी शामिल हैं.'
'जो अमेरिका के लिए बेकार हैं, उन्हें बाहर करेंगे'
उन्होंने कहा, 'हम उन सभी लोगों को बाहर करेंगे जो अमेरिका के लिए उपयोगी नहीं हैं या हमारे देश से प्यार नहीं करते. गैर-नागरिकों को मिलने वाले सभी संघीय लाभ और सब्सिडी खत्म की जाएगी. घरेलू शांति को नुकसान पहुंचाने वाले प्रवासियों की नागरिकता रद्द की जाएगी और जो विदेशी नागरिक सुरक्षा जोखिम या पश्चिमी सभ्यता के अनुकूल नहीं हैं, उन्हें देश से बाहर निकाला जाएगा.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









