
'थप्पड़ नहीं, हिडन Camera से डर लगता है...' OYO के ट्वीट पर यूजर
AajTak
ऑनलाइन होटल बुकिंग साइट OYO ने एक फिल्मी डायलॉग अपने ही अंदाज में ट्विटर पर पोस्ट किया. जिसपर अब यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
'थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से लगता है...' दबंग फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का ये डायलॉग काफी फेमस हुआ था. अब एक बार फिर से ये डायलॉग सोशल मीडिया पर सुर्खियों बटोर रहा है. लेकिन अब इसकी वजह कुछ और है. दरअसल, ऑनलाइन होटल बुकिंग साइट OYO ने इस डायलॉग को लेकर अपने ही अंदाज में एक ट्वीट किया है, जिसपर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
आइए सबसे पहले जानते हैं कि OYO Rooms के ट्विटर हैंडल से लिखा क्या गया था? OYO ने अपने ट्वीट में लिखा था- थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, मेरे बॉस के 'टाइपिंग...' से लगता है. सोनाक्षी सिन्हा के डायलॉग की कॉपी करते हुए OYO ने जो ट्वीट किया वो देखते ही देखते वायरल हो गया.
यूजर्स ने किया रिएक्ट
OYO के इस ट्वीट पर तमाम यूजर्स ने रिएक्ट किया. किसी ने कहा कि थप्पड़ से नहीं पापा के मिस्ड कॉल से डर लगता है तो किसी ने कहा कि बॉस के मैसेज से डर लगता है.
Thappad se darr nahi lagta sahab, mere boss ke ‘typing…’ se lagta hai
एक यूजर ने फनी रिप्लाई करते हुए लिखा कि थप्पड़ से नहीं नींबू के रेट से डर लगता है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि उसे तो रूम में हिडेन कैमरे से डर लगता है. देखिए यूजर्स के फनी कमेंट्स...

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












