
त्रिपुरा में बीजेपी को 7वां झटका, गठबंधन सरकार के एक और MLA ने दिया इस्तीफा
AajTak
त्रिपुरा में बीजेपी सत्ता में है. उसने इंडीजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के साथ मिलकर सरकार बनाई है. यहां अगले साल विधानसभा चुनाव हैं लेकिन इससे पहले ही बीजेपी को लगातार झटके मिलने लगे हैं. अब बीजेपी विधायक दीबा चंद्र हरंगखावली ने बुधवार को अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.
त्रिपुरा में सत्तारूढ़ बीजेपी को लगातार झटके लग रहे हैं. अब पार्टी के विधायक दीबा चंद्र हरंगखावली ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया. वह इस साल राज्य में गठबंन को छोड़ने वाले 7वें और बीजेपी छोड़ने वाले चौथे विधायक हैं. दीबा चंद्र ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है. राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में पार्टी नेताओं को इस तरह से इस्तीफा देना बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. दीबा एक आदिवासी नेता हैं और वह त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में करंचरा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं.
बीजेपी विधायक ने मीडिया को बताया,'आज, मैंने विधायक के रूप में अपना इस्तीफा विधानसभा के सचिव को सौंप दिया है, क्योंकि अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती मौजूद नहीं थे. मैंने व्यक्तिगत आधार पर इस्तीफा दिया है.'
उन्होंने कहा, 'मैंने अभी तक अपने अगले कदम के बारे में फैसला नहीं किया है, लेकिन निश्चित रूप से राजनीति में रहूंगा क्योंकि मैं एक राजनीतिक व्यक्ति हूं.' राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हरंगखावल 2018 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हुए थे.
लंबे समय से बीमार चल रहे थे दीबा: बीजेपी
वहीं बीजेपी प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हरंगखावल लंबे समय से बीमार थे और अपना काम नहीं कर पा रहे थे. उन्होंने दावा किया, "इससे आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा."
बीजेपी विधायक के साथ राज्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष कुमार साहा भी थे, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में बीजेपी विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया था.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








