
त्रिपुरा उपचुनाव: अगरतला में BJP-TMC के बीच बवाल, लाठीचार्ज, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे
AajTak
Tripura By Election Result 2022: त्रिपुरा में उपचुनाव में 4 सीट पर उपचुनाव हुए थे. इनमें से 3 सीटें भाजपा जीतने में कामयाब रही है. रिजल्ट के बाद ही अगरतला में बवाल की सूचना सामने आई है. यहां टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है.
त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे. मुख्यमंत्री माणिक साहा समेत भाजपा के 3 प्रत्याशियों ने उपचुनाव में जीत हासिल की है. वहीं, एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है.
चुनावी परिणामों के बीच त्रिपुरा की राजधानी अगरताल में भाजपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं के बीच तनावपूर्ण स्थित बन गई. हालात इतने बिगड़ गए कि भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करने के साथ-साथ आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े. बताया जा रहा है कि अगरतला में कांग्रेस दफ्तर के सामने भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़प हुई.
राहुल गांधी ने की निंदा
इधर, कांग्रेस ने दावा किया है कि उपचुनाव में अच्छे प्रदर्शन और सुदीप रॉय की जीत के कारण भाजपा ने उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले की निंदा की है. राहुल ने कहा कि हिंसा के वक्त पुलिस भी मौजूत थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने हमलावरों को नहीं रोका.
बिप्लब कुमार देब ने किया पलटवार
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने राहुल गांधी के हमले पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कृपया ट्वीट करने से पहले क्रॉस चेक करना चाहिए. उनके उम्मीदवार के भाई के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा की महिला पार्षद शिल्पी सेन और बिशाल नामक कार्यकर्ता पर हमला किया. उन्होंने आगे कहा कि झूठ फैलाना बंद कीजए और त्रिपुरा को बदनाम मत कीजिए.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










