
... तो स्पिनर्स के खिलाफ एशियाई कमजोर पड़ रहे, भारत-पाकिस्तान दोनों की हालत पतली, टेस्ट क्रिकेट में हुआ बुरा हाल
AajTak
Foreign spinner Vs India and Pakistan in Test: न्यूजीलैंड ने भारत को भारत में और अब वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को उसके घर में स्पिन पिच पर पीट दिया. दोनों ही देश जो स्पिनर्स के खिलाफ मजूबत माने जाते थे.
India vs Pakistan Foreign Spinners: भारत और पाकिस्तान... दो ऐसे टीमें, जिनके बल्लेबाज स्पिनर्स के खिलाफ जमकर चलते हैं. अगर कोई विदेशी टीम इन दोनों मुल्कों में खेलने आती हैं तो माना जाता है कि यहां उनकी दाल नहीं गलने वाली. लेकिन हालिया घरेलू टेस्ट सीरीज देखी जाएं तो दोनों देशों के बल्लेबाजों पर विदेशी स्पिनर्स हावी दिखे.
वेस्टइंडीज ने हाल में पाकिस्तान को मुल्तान टेस्ट में 120 रनों से हराया, इस तरह सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. पाकिस्तान ने सीरीज के पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 127 रनों से मात दी थी. पाकिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में वेस्टइंडीज के 32 साल के स्पिनर जोमेल वॉरिकन (Jomel Warrican) ने तहलका मचा दिया.
Spin Masterclass ✨ Jomel Warrican starred with most wickets in the #PAKvWI series as the visitors bounced back to make it 1-1 👊#WTC25 | #PAKvWI 📝: https://t.co/EPaBHgiVG4 pic.twitter.com/a2TGAORJ3t
वॉरिकन ने 2 टेस्ट मैचों में 19 विकेट लिए. इस दौरान उनका गेंदबाजी एवरेज 9 और गेंदबाजी स्ट्राइक रेट 22.68 का रहा. वह दोनों देशों के बीच हुई टेस्ट सीरीज में सबसे सफल गेंदबाज रहे. दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने 9 विकेट हासिल किए, जिसकी बदौलत वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले को जीता.
वैसे पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच इस टेस्ट सीरीज में स्पिनर्स का जादू खूब चला. पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली ने 2 टेस्ट मैचों में 16 तो साजिद खान ने 15 विकेट अपने नाम किए.
भारत का न्यूजीलैंड के स्पिनर्स ने किया था बुरा हाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











