
...तो ये है 'खान सर' का असली नाम, परिचितों ने खोले बचपन तक के राज!
AajTak
देसी अंदाज में जीएस के टॉपिक समझाने वाले 'खान सर' के नाम को लेकर विवाद सुर्खियों में है. आजतक की टीम ने उनके मिलने वालों से लेकर स्कूल तक जाकर जानकारी जुटाई और पता लगाया कि खान सर का असली नाम क्या है.
देसी अंदाज में जीएस के टॉपिक समझाने वाले 'खान सर' के नाम को लेकर विवाद सुर्खियों में है. 24 अप्रैल को उनके द्वारा डाले गए एक वीडियो के बाद, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान में फ्रांस के राजदूत को देश से वापस भेजने के लिए हो रहे विरोध प्रदर्शन की मिस्ट्री समझाई. उन्होंने इस वीडियो में एक बच्चे की तस्वीर को पॉइंट करते हुए जो टिप्प्णी की, उसे लेकर विवाद शुरू हुआ तो उनके नाम पर भी चर्चा होने लगी. उनका नाम खान सर या अमित सिंह? ट्विटर पर खान सर की एक और वीडियो क्लिप खोजी गई, इसमें वो कह रहे हैं कि उनका असली नाम खान नहीं, बल्कि अमित सिंह है. वीडियो में वो कह रहे हैं कि मेरा ‘खान सर’ नाम नहीं है. यह एक जुगाड़ का नाम है जबकि ऐसे लोग हमको अमित सिंह कहकर बुलाते हैं. नाम को लेकर उठे विवाद के बाद जब आजतक ने इसकी पड़ताल की और पटना में उनके दोस्त महेंद्र सागर से लेकर यूपी के देवरिया जिले में भाटपाररानी कस्बे में उनके जानने वालों से बात की तो उनका असली नाम सामने आया.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











