
'...तो फारस की खाड़ी को हमलावरों के खून से रंग देंगे...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी कड़ी चेतावनी
AajTak
ईरान ने अमेरिका और इजरायल को फारस की खाड़ी में उसके द्वीपों पर किसी भी हमले के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है. संसद के स्पीकर मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने कहा कि अगर हमला हुआ तो ईरान अपनी धीरज खो देगा और खाड़ी को हमलावरों के खून से लाल कर देगा.
ईरान ने गुरुवार को वॉर्निंग दी है कि अगर अमेरिका और इजरायल ने खाड़ी में ईरान के किसी भी द्वीप पर हमला किया तो वो अपना सब्र खो देगा. ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अपने दुश्मनों को धमकाते हुए कहा है कि अगर ऐसी हिमाकत की गई तो ईरान फारस की खाड़ी को हमलावरों के खून से लाल कर देगा.
गलीबाफ ईरान के बेहद शक्तिशाली व्यक्तित्व माने जाते हैं और उनकी यह धमकी युद्धग्रस्त मिडिल ईस्ट में हालात को और बिगाड़ सकती है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'वतन या मौत! ईरान के द्वीपों की जमीन पर किसी भी तरह का हमला हमारा सारा संयम खत्म कर देगा. हम अपना संयम छोड़ देंगे और फारस की खाड़ी को हमलावरों के खून से लाल कर देंगे.'
उन्होंने अपने ट्वीट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टार्गेट करते हुए आगे लिखा, 'अमेरिकी सैनिकों का खून डोनाल्ड ट्रंप की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी.'
हालांकि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि वो किन द्वीपों का जिक्र कर रहे थे. लेकिन हाल ही में Axios की एक रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया था कि मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध के बीच अमेरिका खर्ग द्वीप पर कब्जा करने की सोच सकता है.
खर्ग द्वीप पर कब्जा करने की ट्रंप की पुरानी इच्छा रही है

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








