
'तो क्या हुआ तुम नहीं देख सकते...' नेत्रहीन शख्स ने खड़ी कर दी 350 करोड़ की कंपनी, आनंद महिंद्रा ने कहा- बढ़ते रहो, भावेश!
AajTak
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन Anand Mahindra ने भावेश भाटिया के जीवन से जुड़े इस वीडियो को शेयर करते हुए भावुक करने वाला कैप्शन लिखा है. उन्होंने लिखा, 'तो क्या हुआ कि तुम दुनिया नहीं देख सकते... कुछ ऐसा करो कि दुनिया तुम्हें देखे.'
भारत के दिग्गज कारोबारी और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. उनके द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए मोटिवेशनल ट्वीट्स को यूजर्स खासा पसंद करते हैं. इस बार उन्होंने ऐसा ही पोस्ट किया है, जिसे उन्होंने अपने अब तक देखे अपने मोटिवेशनल संदेशों में से सबसे प्रेरणादायक बताया है. उनका ये पोस्ट जुड़ा है एक नेत्रहीन शख्स से जुड़ा हुआ है, जिसने आंखों की रोशनी के बिना ही 350 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी.
नेत्रहीन भावेश आज करोड़ों के मालिक आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो को ट्वीट (Anand Mahindra Tweet) किया है. इस 45 सेकेंड के वीडियो में नेत्रहीन कारोबारी भावेश भाटिया (Bhavesh Bhatia) के बारे में बताया गया है. इसमें बताया गया कि कैसे आंखों में रोशनी न होने के बावजूद भावेश ने दुनिया को रोशन करने का कारोबार शुरू किया और आज ये बिजनेस बुलंदियों पर है.
वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक, महावलेश्वर में भावेश ने सनराइज कैंडल्स (Sunrise Candles) की शुरुआत 28 साल पहले छोटे स्तर पर की थी, लेकिन आज कंपनी का सालाना टर्नओवर 350 करोड़ रुपये है. यही नहीं, उनके इस मोमबत्ती के कारोबार से कई लोगों के घर रोशन हैं. ये कंपनी करीब 10,000 लोगों को रोजगार देने का काम कर रही है.
आनंद महिंद्रा ने किया हौसले को सलाम महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन Anand Mahindra ने भावेश भाटिया के जीवन से जुड़े इस वीडियो को शेयर करते हुए भावुक करने वाला कैप्शन लिखा है. उन्होंने लिखा, 'तो क्या हुआ कि तुम दुनिया नहीं देख सकते... नेत्रहीन ने खड़ी की 350 करोड़ की कंपनी, आनंद महिंद्रा ने कहा- बढ़ते रहो, भावेश! आनंद महिंद्रा ने आगे लिखा कि यह मेरे द्वारा अब तक देखे गए सबसे प्रेरणादायक संदेशों में से एक है.
“Toh kya Hua ki tum duniya nahin dekh sakte. Kuch aisa karo ki duniya tumhe dekhe.” This has to be one of the most inspiring messages I have ever encountered. I’m embarrassed that I hadn’t heard about Bhavesh until this clip dropped into my inbox. His start-up has the power to… pic.twitter.com/vVQeSMQEp3
Anand Mahindra ने आगे लिखा कि मैं शर्मिंदा हूं कि जब तक यह क्लिप मेरे इनबॉक्स में नहीं आई, मैंने भावेश के बारे में नहीं सुना था. उनके स्टार्ट-अप में एक अरब यूनिकॉर्न की तुलना में अधिक शक्तिशाली ढंग से उद्यमिता को प्रेरित करने की शक्ति है... बढ़ते रहो, भावेश!

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











