
...तो क्या फिर परमाणु बम बनाने में जुटा ईरान? IAEA के दावे से अमेरिका-इजरायल की बढ़ेगी टेंशन
AajTak
IAEA चीफ राफेल ग्रॉसी ने CBS News को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान के पास जो क्षमताएं हैं, उनके आधार पर यह संभव है कि वे कुछ ही महीनों में, या इससे भी कम समय में फिर से कुछ सेंटीफ्यूज यूनिट्स चालू कर यूरेनियम संवर्धन शुरू कर सकता है.
ईरान और इजरायल के बीच जंग भले ही थम गई हो, लेकिन दुश्मनी खत्म नहीं हुई है. इसी बीच अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के चीफ राफेल ग्रॉसी ने रविवार को कहा कि ईरान आगामी कुछ महीनों में फिर से यूरेनियम संवर्धन (enrichment) शुरू कर सकता है. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान की परमाणु क्षमताओं को तबाह करने के दावे किए जा रहे हैं.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक IAEA चीफ राफेल ग्रॉसी ने CBS News को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान के पास जो क्षमताएं हैं, उनके आधार पर यह संभव है कि वे कुछ ही महीनों में, या इससे भी कम समय में फिर से कुछ सेंटीफ्यूज यूनिट्स चालू कर यूरेनियम संवर्धन शुरू कर सकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दावा करना गलत होगा कि अमेरिकी और इज़राइली हमलों के बाद ईरान की सारी परमाणु क्षमताएं पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं.
ये भी पढ़ें- 'खामेनेई को लेकर टोन बदल लें ट्रंप... हमारी मिसाइलें बरसने लगीं तो 'डैडी' के पास भागा इजरायल', ईरान ने फिर बढ़ाया तापमान! अमेरिकी दावों पर सवाल
अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि फॉर्डो, नतांज औऱ एस्फहान जैसी ईरानी साइटों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है, लेकिन ग्रॉसी का मानना है कि ईरान एक अत्यधिक विकसित परमाणु तकनीक वाला देश है. उसके पास जो वैज्ञानिक ज्ञान और तकनीकी क्षमता है, उसे अनदेखा नहीं किया जा सकता. उन्होंने ये भी कहा कि पश्चिमी देशों को यह चिंता है कि भले ही ईरान की परमाणु साइट्स को नुकसान पहुंचा है या उसने न्यूक्लियर साइंटिस्ट खोए हैं, लेकिन उसने जो ज्ञान और तकनीकी समझ विकसित की है, वह अब स्थायी है.ये भी पढ़ें- 'तुम्हें बुरी तरह हराया गया...', ट्रंप का ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई पर तीखा हमला, कहा- अब आप नरक में हैंएनरिच यूरेनियम का पता नहीं राफेल ग्रॉसी से यह भी पूछा गया कि अमेरिकी हमलों से पहले ईरान ने कहीं अपने उच्च संवर्धित यूरेनियम (HEU) के भंडार को हटा तो नहीं दिया था? इस पर उन्होंने कहा कि हमें अभी यह स्पष्ट पता नहीं है कि उस सामग्री का क्या हुआ. हो सकता है कि कुछ हिस्सा हमलों में नष्ट हुआ हो, और कुछ अन्य जगह पर शिफ्ट कर दिया गया हो.
अमेरिका ने भी ईरान पर बरसाए थे बम
बता दें कि इजरायल ने इस महीने की शुरुआत में ईरान पर हमले शुरू किए थे, ताकि वह ईरान के परमाणु हथियार निर्माण की संभावनाओं को समाप्त कर सके. बाद में अमेरिका भी इस युद्ध में शामिल हो गया. अमेरिका ने ईरान के फोर्डो, नतांज और एस्फहान परमाणु ठिकानों पर बंकर बस्टर बम बरसाए थे. इसके बाद अमेरिका ने दावा किया था कि उसने परमाणु बम बनाने के क्षेत्र में ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया है. ईरान और इजरायल के बीच जंग 12 दिन तक चली थी, इसके बाद सीजफायर हो गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









