
'...तो इतिहास और भूगोल, दोनों बदल जाएगा', शस्त्र पूजा कर राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
AajTak
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी के मौके पर शस्त्र पूजा की और पड़ोसी पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई हिमाकत की तो इतिहास और भूगोल, दोनों बदल जाएगा.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विजयादशमी के दिन गुजरात के भुज में हैं. रक्षा मंत्री ने भुज में शस्त्र पूजा की. दशहरा मनाने तीनों सेनाओं (जल सेना, वायु सेना और थल सेना) के जवानों के बीच पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात की जमीन से पड़ोसी पाकिस्तान को कड़ा संदेश भी दिया. उन्होंने कहा कि आप हमारे देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को ध्यान से देखिए, उनके एक हाथ में शास्त्र है और दूसरे में शस्त्र भी.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे देवी-देवता हमें यह संदेश देते हैं कि शास्त्रों की रक्षा शस्त्र से ही की जा सकती है. अगर हमारे पास ज्ञान है, लेकिन उसे बचाने की शक्ति नहीं है, तो वह ज्ञान भी नष्ट हो जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास केवल शस्त्र हैं और उनका मार्गदर्शन करने वाला ज्ञान नहीं है, तो वह शक्ति अराजकता में बदल जाएगी. रक्षा मंत्री ने कहा कि इसलिए शास्त्र और शस्त्र का संतुलन ही हमारी सभ्यता को जीवंत और अजेय बनाता है.
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे सशस्त्र बलों ने यह दिखा दिया कि भारत की संप्रभुता को चुनौती देने वाली ताकतें चाहे जहां कहीं भी छिपी हों, हम उनकी तलाश कर उनका खात्मा करने की शक्ति रखते हैं. रक्षा मंत्री ने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत हो, यदि वह हमारी संप्रभुता को चुनौती देगी तो भारत चुप नहीं बैठेगा. उन्होंने कहा कि आज का भारत आतंकवाद हो या किसी भी तरह की समस्या, सबसे निपटने की और जीतने की क्षमता रखता है.
पाकिस्तान को जब, जहां, जैसे चाहें, पहुंचा सकते हैं नुकसान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने लेह से लेकर सर क्रीक के इस इलाके तक भारत के डिफेंस सिस्टम को भेदने की नाकाम कोशिश की. उन्होंने कहा कि भारत की सेनाओं ने अपनी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह एक्सपोज़ कर दिया. रक्षा मंत्री ने कहा कि हमने दुनिया को यह संदेश दे दिया की भारत की सेनाएं जब, जहां और जैसे चाहें पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं.
उन्होंने आगे कहा कि अपने सामर्थ्य के बावजूद हमने संयम का परिचय दिया, क्योंकि हमारी सैन्य कार्रवाई आतंकवाद के विरोध में थी. रक्षा मंत्री ने कहा कि इसको एस्केलेट करके जंग छेड़ना ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य नहीं था. मुझे इस बात की खुशी है कि भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के सभी सैन्य उद्देश्य सफलतापूर्वक प्राप्त किए. उन्होंने फिर दोहराया कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









