
'तैयार भोजन, टेंट और स्लीपिंग बैग...', भारत ने भूकंप प्रभावित म्यांमार में क्या-क्या राहत सामग्री भेजी
AajTak
कांपती धरती, ढहती इमारतें, मौत का तांडव और चीख पुकार... शुक्रवार को भूकंप से म्यांमार और उसका पड़ोसी देश थाईलैंड थर्रा उठा. दरकते घर और डगमगाती बिल्डिंग सेकेंड्स में धराशाई हो गईं. भूकंप की तस्वीरों को देखकर हर कोई हिल गया और दिल दहल गए. शुक्रवार को म्यांमार, थाईलैंड के अलावा बांग्लादेश, चीन और भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.
भूकंप ने पांच देशों को हिला कर रख दिया है. म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप ने तबाही मचाई है. बांग्लादेश और चीन के भी कुछ हिस्सों में भूकंप ने हिला दिया है. भारत के मेघालय में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इस बीच, भारत सरकार अलर्ट हो गई है और भूकंप प्रभावित देशों में मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं.
शनिवार सुबह भारत के वायुसेना स्टेशन हिंडन से 15 टन राहत सामग्री म्यांमार भेजी गई है. ये राहत सामग्री भारतीय वायुसेना के विमान C 130 J से म्यांमार पहुंची है. इसमें टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, वाटर प्यूरीफायर, हाईजिन किट्स, सोलर लैंप, जेनरेटर सेट, जरूरी दवाएं (पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स, कैनुला, सीरिंज, दस्ताने, कॉटन बैंडेज, यूरिन बैग आदि) शामिल हैं.
150 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा लोग घायल
म्यांमार-थाईलैंड में 200 साल का सबसे घातक भूकंप माना जा रहा है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई है. सैकड़ों लोग मलबे में दब गए हैं. अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. ऐसे में अंदाजा लगा सकते हैं कि आखिर ये भूकंप कितना खतरनाक था. भूकंप से म्यांमार में सबसे ज्यादा तबाही हुई है और अमेरिका के Geological Survey ने आशंका जताई है कि मरने वाले लोगों का आंकड़ा 10 हजार को भी पार कर सकता है.
यह भी पढ़ें: 'जैसे-जैसे सीढ़ियों से उतर रहे थे, वैसे-वैसे दीवारें फट रही थीं...', बैंकॉक गई मॉडल ने सुनाई भूकंप की कहानी
कहां था भूकंप का केंद्र?

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







