
तेल ने बिगाड़ा खेल, जानें- महंगाई दर में बढ़ोतरी का आप पर क्या पड़ेगा असर
AajTak
महंगाई दर के असर से बैंकों या घर में रखे पैसों की वैल्यू घट जाती है, यानी बैंकों में जमा रकम पर मिलने वाला ब्याज भी महंगाई दर से कम हो गया है और मूल पर ब्याज मिलने के बावजूद जो वैल्यू होगी वो ज्यादा महंगाई दर के साए में मूल रकम से भी कम रह जाएगी.
महंगाई के दानव ने लोगों की रोजमर्रा कि जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया है. एक तरफ तो हर बार खरीदारी करने में जेब से ज्यादा पैसा निकालना पड़ता है तो दूसरी तरफ बैंक में रखी उनकी जमापूंजी भी लगातार घट रही है. ऐसे में लोगों को महंगाई की दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है. महंगाई दर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की खबर सोमवार से हर जगह छाई हुई है. आम आदमी तो करीब-करीब हर रोज खरीदारी करते समय या पेट्रोल-डीजल भरवाते वक्त इस दर्द से दो-चार हो जाता है. आंकड़ों में तो इस खबर को खूब विस्तार से बताया जा चुका है. लेकिन खरीदारी करते वक्त जो जेब से ज्यादा रुपये निकलते हैं, उसके अलावा ये कैसे आपको चोट पहुंचा रही है. जरा उसको भी समझ लेते हैं. महंगाई दर के असर से बैंकों या घर में रखे पैसों की वैल्यू घट जाती है, यानी बैंकों में जमा रकम पर मिलने वाला ब्याज भी महंगाई दर से कम हो गया है और मूल पर ब्याज मिलने के बावजूद जो वैल्यू होगी वो ज्यादा महंगाई दर के साए में मूल रकम से भी कम रह जाएगी. खरीदारी करने में आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं, यानी पहले जो आप सामान 100 रुपये में खरीदते थे वो अब 106 से 112 रुपये में आएगा.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











