
तेल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन राहत, आज नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
AajTak
रविवार को दाम में बढ़त से लोगों को राहत मिली और सोमवार को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया. इसके पहले लगातार 12 दिन देश में ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ती गईं, जिससे लोग काफी परेशान हो गए.
पेट्रोल डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन आज राहत है. शनिवार को लगातार 12वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई थी. हालांकि रविवार को इस बढ़त से लोगों को राहत मिली और आज यानी सोमवार को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया. गौरतलब है कि इसके पहले लगातार 12 दिन देश में ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ती गईं, जिससे लोग काफी परेशान हो गए. कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपये लीटर को पार कर गया. 12 दिन में राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 3.64 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है. जबकि डीजल के दाम 4.18 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुके हैं.More Related News

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












