
तेलंगाना में गांधी फैमिली शो... 'सोनिया अम्मा' की अपील पर राहुल-प्रियंका का दांव
AajTak
तेलंगाना में राहुल गांधी का करीब करीब वैसा ही कैंपेन रहा है, जैसा 2017 में गुजरात में देखा गया था. प्रियंका गांधी के साथ रोड शो में सेल्फी लेते देखे गये राहुल गांधी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोनिया गांधी को तेलंगाना तो नहीं बुला सके लेकिन 'सोनिया अम्मा' का संदेश जरूर पहुंच गया है.
विधानसभा चुनाव वाले पांच राज्यों में एक तेलंगाना ही ऐसा रहा जहां राहुल गांधी खुल कर अपने मन की बात कर पाये. और प्रियंका गांधी को भी खुल कर खेलने का भरपूर मौका मिल सका - और ये इसलिए भी संभव हो सका क्योंकि तेलंगाना में रेवंत रेड्डी ने ये सब होने दिया.
राजस्थान में तो गांधी परिवार की भूमिका रस्मअदायगी भर ही देखने को मिली. वैसे मौका मिलने पर राहुल गांधी ने फायदा भी उठाया. बगैर ये परवाह किये कि उनके बयानों से अशोक गहलोत की मेहनत पर पानी तो नहीं फिर जाएगा, राहुल गांधी ने बीजेपी के खिलाफ भड़ास निकाल कर रख दी.
चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'पनौती' से लेकर 'जेबकतरा' तक कह कर बुलाते रहे. ये समझना भी मुश्किल हो रहा था कि राहुल गांधी ज्यादा खफा बीजेपी और मोदी से हैं, या फिर अपने ही अशोक गहलोत से. अशोक गहलोत ने चुनाव प्रचार के आखिरी दौर तक आने तक बड़ी ही संजीदगी से कैंपेन किया था. मोदी और बीजेपी नेता अमित शाह के आरोपों का भी बड़े आराम से जवाब दिया था, और अच्छी बाड़बंदी भी कर रखी थी.
छत्तीसगढ़ में भी करीब करीब राजस्थान जैसा ही हाल रहा. भूपेश बघेल के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के थोड़े बेहतर अनुभव रहे होंगे, बनिस्बत अशोक गहलोत के मुकाबले. मिजोरम तो वैसे भी सबकी पहुंच के बाहर रहा, और मध्य प्रदेश में कमलनाथ ने सारा ही कंट्रोल अपने हाथ में ले रखा था. मध्य प्रदेश में जितने अधिकार दिग्विजय सिंह को हासिल थे, उतने ही गांधी परिवार को भी, फिर मल्लिकार्जुन खड़गे की कौन कहे. कैंपेन के बीच ही महत्वपूर्ण मौके छोड़ कर चुनाव प्रभारी कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला का दिल्ली लौट आना मिसाल है.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से फ्री होने के बाद प्रियंका गांधी भी राहुल गांधी के साथ तेलंगाना में कांग्रेस के चुनाव कैंपेन में शिद्दत से जुट गयी थीं - और चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोनिया गांधी के भी तेलंगाना पहुंचने की चर्चा धीरे से छेड़ दी गयी थी.
सोनिया गांधी के कार्यक्रम की घोषणा तो नहीं की गयी थी, लेकिन ऐसा माहौल तो बना ही दिया गया था कि लोग उनका इंतजार करने लगें. बहरहाल, सोनिया गांधी तो नहीं पहुंची, लेकिन कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी की इमोशनल अपील वाला एक वीडियो मैसेज जरूर जारी कर दिया गया - अपने संदेश में सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के भाषणों से 'प्रजाला सरकार' और कांग्रेस के सोशल मीडिया कैंपेन से 'बदलाव' का विशेष रूप से जिक्र जरूर किया है.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



