
तेलंगाना: पूर्व विधायक के बेटे ने एक्सीडेंट के बाद किसी और को फंसाया! खुलासा होने पर हो गया फरार
AajTak
तेलंगाना के हैदराबाद में एक पूर्व विधायक के बेटे ने एक्सीडेंट के बाद किसी और को उस मामले में फंसा दिया. हालांकि, बाद में इस बात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पूर्व विधायक के बेटे की तलाश शुरू कर दी है.
तेलंगाना के हैदराबाद में एक चौंकाने वाला केस सामने आया है, जिसमें एक पूर्व विधायक के बेटे ने सड़क दुर्घटना के बाद किसी और को उस मामले में फंसा दिया. मामले का खुलासा होने के बाद अब आरोपी फरार हो गया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
पुलिस के मुताबिक बोधन के पूर्व बीआरएस विधायक शकील के बेटे राहिल अमीर ने हैदराबाद में प्रजा भवन के पास एक सड़क दुर्घटना को अंजाम दिया. इस हादसे के बाद उसने ड्राइवर के रूप में एक अन्य व्यक्ति को झूठा फंसा दिया ताकि वह कानूनी पचड़ों से बच सके. हालांकि, उसकी यह कोशिश रंग नहीं ला पाई और इस घटना का खुलासा हो गया कि वारदात में राहिल भी शामिल है. हैदराबात के डीसीपी विजयकुमार ने बताया कि राहिल की तलाश की जा रही है, फिलहाल वह फरार है.
महाराष्ट्र के ड्राइवर ने ली थी जिम्मेदारी
घटना 23 दिसंबर की रात की है. बताया जा रहा है कि आरोपी राहिल बीएमडब्ल्यू में सवार था, जो सीएम कैंप कार्यालय के शुरुआती बिंदु के पास ट्रैफिक बैरिकेड से टकरा गई, इस हादसे में बड़ी क्षति हुई थी. शुरुआत में महाराष्ट्र के कार चालक अब्दुल आसिफ ने इस घटना की जिम्मेदारी ली, लेकिन बाद में सच्चाई सामने आ गई.
पुलिस को नशे की हालत में होने का शक
पुलिस ने शुरुआत में महाराष्ट्र के 27 वर्षीय ड्राइवर अब्दुल आसिफ को आरोपी बनाया. हालांकि, मुख्य आरोपी की पहचान होने के बाद आसिफ को पंजागुट्टा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को यह भी संदेह है कि राहिल आमिर घटना के दौरान नशे की हालत में था. राहिल आमिर की जगह किसी अन्य व्यक्ति को झूठा फंसाने के कारण हैदराबाद के आईपीएस पुलिस आयुक्त कोथाकोटा श्रीनिवास रेड्डी ने पंजागुट्टा के थाना प्रभारी बी.दुर्गा राव को निलंबित कर दिया है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










