
तेलंगाना: दादा की लाश फ्रिज में रख सुकून में था पोता, बोला- अंतिम संस्कार के नहीं थे पैसे
AajTak
तेलंगाना के वारंगल जिले में युवक ने अपने दादा की मौत के बाद लाश को घर के फ्रिज में रख दिया. इसके बाद से वह आराम से घर में रह रहा था. पड़ोसियों को जब उसके घर से तेज दुर्गंध आई, तो पुलिस को सूचना दी गई.
तेलंगाना के वारंगल जिले में युवक ने अपने दादा की मौत के बाद लाश को घर के फ्रिज में रख दिया. इसके बाद से वह आराम से घर में रह रहा था. पड़ोसियों को जब उसके घर से तेज दुर्गंध आई, तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने जब घर की तलाशी ली, तो फ्रिज से बुजुर्ग की लाश मिली. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार बुजुर्ग की उम्र करीब 93 साल की थी. वह वारंगल जिले के परकल में अपने पोते निखिल के साथ किराए के मकान में रह रहा था. बताया गया है कि उसके घर से तेज दुर्गंध आ रही थी. पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) मौके पर पहुंचे सर्कल इंस्पेक्टर महेंद्र रेड्डी ने घर की तलाशी ली. इस दौरान पुलिस टीम को घर में रखे फ्रिज से बुजुर्ग की लाश मिली. लाश काफी पुरानी लग रही थी, इसी वजह से उससे दुर्गंध आ रही थी. पुलिस ने तुरंत ही बुजुर्ग के पोते निखिल को हिरासत में ले लिया और लाश को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












