
तेज रफ्तार मर्सिडीज कार का कहर! टक्कर मारने के बाद कांस्टेबल को बोनट पर घसीटा- VIDEO
AajTak
हैदराबाद से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. जहां नशे में धुत एक मर्सिडीज-बेंज कार सवार ट्रैफिक पुलिसकर्मी को एक किलोमीटर तक बोनट पर घसीट ले गया. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है.
हैदराबाद के गाचीबोवली, आईटी कॉरिडोर में शनिवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. जहां एक महंगी मर्सिडीज-बेंज कार दूसरे वाहन से टकरा गई. जिसके बाद वहां ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक कांस्टेबल ने मर्सिडीज-बेंज कार सवार को रोकने की कोशिश की. लेकिन उसने कार नहीं रोकी और ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी. जिससे पुलिसकर्मी कार की बोनट पर गिर गया. इसके बाद बावजूद भी मर्सिडीज कार सवार रुका नहीं और कांस्टेबल को बोनट पर ही घसीट ले गया. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है.
टक्कर मारने के बाद पुलिसकर्मी को 1 KM तक घसीटा
आरोपी की पहचान 24 साल के गुररामपति तरुण के रूप में हुई है, जो नरसिंगी का रहने वाला है. कंट्रोल रूम से मिली शुरुआती रिपोर्ट से पता चला कि तरुण शराब के नशे में तेज़ स्पीड में गाड़ी चला रहा था. तभी उसने दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी और गाचीबोवली की तरफ चला गया. ट्रिपल IT (IIIT) जंक्शन पर ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक कांस्टेबल नरसिम्हा ने अलर्ट मिलने के बाद गाड़ी रोकने की कोशिश की. लेकिन आरोपी ने रुकने के ऑर्डर को नज़रअंदाज़ किया.
यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के 37 दिन और वो आखिरी मैसेज... हैदराबाद में यूट्यूबर ने दी जान, डायरी में लिखा- वो ढूंढेगा, मैं नहीं मिलूंगी
इसके बाद आरोपी ने गाड़ी तेज़ कर दी और ट्रैफिक कांस्टेबल कार की बोनट पर आ गया. आरोपी उसे लगभग एक किलोमीटर तक घसीटता रहा, जब तक कि दूसरे गाड़ी चलाने वालों ने बीच-बचाव करके गाड़ी को नहीं रोक लिया. कॉन्स्टेबल नरसिम्हा को तुरंत आरोपी के साथ कस्टडी में ले लिया गया और गाचीबोवली लॉ एंड ऑर्डर पुलिस में भेज दिया गया.
आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











