
तेज रफ्तार कार के आगे गिरा स्कूटर सवार, बाल- बाल बची जान, सामने आया भयानक वीडियो
AajTak
कासरगोड के नीलश्वरम–चोय्यमकोडु मार्ग पर स्कूटर सवार युवक बस को ओवरटेक करते समय सड़क पर गिर गया. सामने से आ रही कार के चालक ने तुरंत गाड़ी मोड़कर उसे बचा लिया. स्कूटर सवार को मामूली चोटें आईं, जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
केरल के कासरगोड जिले में एक सड़क हादसे में स्कूटर सवार युवक बाल-बाल बच गया. यह घटना नीलश्वरम–चोय्यमकोडु मार्ग पर रविवार सुबह हुई, जहां स्कूटर सवार बस को ओवरटेक करने के दौरान सड़क पर गिर गया. ठीक उसी समय सामने से आ रही कार के चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया. इस पूरी घटना का वीडियो कार में लगे कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, स्कूटर सवार की पहचान शशिकुमार के रूप में हुई है, जो कासरगोड अरमना ज्वेलर्स में कर्मचारी हैं. रविवार सुबह वह अपने स्कूटर से जा रहे थे. चोय्यमकोडु इलाके में उन्होंने आगे चल रही बस को ओवरटेक करने की कोशिश की. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह स्कूटर समेत सड़क पर गिर पड़े.
उसी वक्त सामने की दिशा से एक कार आ रही थी. हालात बेहद खतरनाक थे और जरा सी चूक से स्कूटर सवार की जान जा सकती थी. लेकिन कार चालक ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए अपनी गाड़ी को दूसरी दिशा में मोड़ दिया, जिससे शशिकुमार को टक्कर नहीं लगी. कार वाले के इस क्विक डिसीजन ने एक जान बचा ली, हालांकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.
हादसे में शशिकुमार को केवल मामूली चोटें आईं. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. राहत की बात यह रही कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई और वह खतरे से बाहर हैं. कार चालक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है, जो वाहन के मालिक भी हैं.
घटना के बाद मुकेश स्वयं शशिकुमार के घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना. उन्होंने कहा कि भले ही उनकी कार को नुकसान हुआ है, लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी वजह से एक व्यक्ति की जान बच गई. मुकेश की इस मानवीय पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है. इस पूरी घटना का वीडियो कार में लगे डैश कैम में रिकॉर्ड हो गया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








